लाइव न्यूज़ :

BIGG BOSS 17: सलमान के शो में बवाल, ईशा ने अभिषेक पर शारीरिक हिंसा करने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 16, 2023 11:53 IST

बिग बॉस-17 का आगाज हो गया है। इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स घर में आए हैं। टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। इस शो में दो एक्स कपल ईशा मालविया और अभिषेक कुमार भी दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे16 अक्टूबर से बिग बॉस-17 का पहला एपिसोड देखेंगे दर्शक मुनव्वर फारुकी और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के बीच हुई दोस्ती सलमान के शो में घर लेने के लिए आज होगी महाजंग

BIGG BOSS 17 : छोटे पर्दे का बड़ा शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट आया है। 15 अक्टूबर को बिग बॉस-17 के प्रीमियर पर कंटेस्टेंट्स ईशा मालविया ने अभिषेक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जिसके बाद से दर्शकों में इन्हें देखने की रूचि बढ़ गई है। टीवी सीरियल उड़ारियां में साथ काम कर चुके ईशा और अभिषेक बिग बॉस-17 के घर में जाने वाले आखिरी दो कंटेस्टेंट्स थे।

सलमान के सामने ही ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ शारीरिक हिंसा की। इस तरह का बर्ताव उन्हें पसंद नहीं है। इधर अभिषेक ने ईशा पर आरोप लगाया कि उन्हें टीवी सीरियल उड़ारियां के सेट से पता चला कि तुम अब किसी और को डेट कर रही हो। इधर, अभिषेक ने माना कि उनके दिल में अभी भी ईशा के लिए फीलिंग्स हैं जो इतनी जल्दी से नहीं जाएगी।

वहीं ईशा ने कहा कि अब वह अपनी जिंदगी में आने के लिए अभिषेक को दोबारा मौका नहीं देंगी। यहां बताते चले कि अभिषेक और ईशा उड़ारियां टीवी सीरियल में साथ काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। लेकिन अब दोनों कपल अलग हैं। बिग बॉस-17 के घर में इन दोनों के बीच कैसा तालमेल रहता है। यह दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। 

धमाकेदार हुई शुरुआत 

15 अक्टूबर को बिग बॉस-17 का प्रीमियर था। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान ने एक एक करके सभी कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को रूबरू कराया। बिग बॉस-17 के घर में पहली कंटेस्टेंट्स बनी अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा। मन्नारा ने सलमान के साथ मंच पर डांस भी किया। रेड साड़ी में मन्नारा ने घर में एंट्री ली। 

वहीं सोशल मीडिया पर अपनी शायरी से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले मुनव्वर फारुकी भी इस शो का हिस्सा बने हैं। इसके बाद खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने वाली ऐश्वर्या शर्मा और बिग बॉस-17 के घर में अपने पति नील भट्ट के साथ पहुंची हैं। बिग बॉस-17 के घर में उनके अलावा टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने घर में एंट्री ली है। 

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानटीवी कंट्रोवर्सी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब