लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 13' में एक्स गर्लफ्रेंड के साथ नजर आएंगे सलमान खान, जानें पूरी डीटेल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2019 17:07 IST

सलमान खान बिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इस बार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है।

Open in App

बिग बॉस 13 की तैयारियां इन दिनों जोर शोर चल रही हैं। हर रोज शो से जुड़ी खबरें सामने आ जाती है। इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो को हर तरह से नए फ्लेवर के साथ पेश किए जाने की कोशिश भी जा रही है। खबरों की मानें तो सलमान के साथ इस बार शो को एक फीमेड एंकर भी होगी।

डीएनए की खबर के अनुसार खुद सलमान खानबिग बॉस 13 शो में कुछ नयापन लाना चाहते हैं। इसलिए इस बार शो में एक फीमेल एंकर का तड़का भी फैंस को देखने को मिलने वाला है। इतना तो साफ है कि फीमेल एंकर से शो में कुछ नयापन इस बार पैंस को देखने को मिलने वाला है।  शो में उनके साथ बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर कर सकती है।

इस बार शो में सलमान के साथ उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी जलवे बिखेरती नजर आएंगी। कहा जा  रहा है कि संगीता शो में होस्ट करती नजर आएंगी। हालांकि इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। पहली खबर आई थी सलमान के साथ आलिया भट्ट या कैटरीना कैफ शो को होस्ट कर सकती हैं।

ये स्टार्स लगा सकते हैं तड़का

इस बीच कंटेस्टेंट के नाम भी आने शुरू हो गए हैं. इस कड़ी में सबसे पहले दो टीवी एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एक नाम अंकिता लोखंडे का और दूसरा देवोलीना भट्टाचार्जी का है। खबरों के अनुसार, 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अगले सीजन को हिट करने के लिए टीवी की इन दो एक्ट्रेसेज को एप्रोच किया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शो के पिछले सीजन में टीवी की लोकप्रिय बहुओं में से एक सिमर का किरदार निभाने वालीं दीपिका कक्कड़ नजर आई थीं।

उन्हें इस शो में काफी पसंद किया गया था और उन्होंने इसे जीता भी था। इससे पहले शिल्पा शिंदे, जूही परमार, गौहर खान, उर्वशी ढोलकिया, श्वेता तिवारी जैसी फेमस टीवी एक्ट्रेसेज इस शो को जीत चुकी हैं, इसके मद्देनजर मेकर्स ने अंकिता लोखंडे और देवोलीना भट्टाचार्य से शो के लिए संपर्क किया है।

'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने इसी साल 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इन दिनों वह बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दूसरी ओर, देवोलीना भट्टाचार्जी को 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बबहू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब