लाइव न्यूज़ :

टीवी सीरियल में इमामबाड़ा के लिए किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, शिया समुदाय ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: July 27, 2020 13:20 IST

शिया समुदाय के एक अन्य धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सोनी सब टीवी चैनल के बहिष्कार की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि जल्द से जल्द माफी ना मांगी गई तो चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम के निर्देशक तथा और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरे देश में मुकदमे दर्ज कराने का आह्वान किया है।

शिया समुदाय ने इस्लाम में पवित्र स्थल माने जाने वाले 'इमामबाड़ा' को लेकर एक टीवी धारावाहिक में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर नाराजगी जताई है। ‘ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड’ ने प्रसारणकर्ता चैनल को कानूनी नोटिस जारी करते हुए मुसलमानों से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। साथ ही कार्यक्रम के निर्देशक तथा और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पूरे देश में मुकदमे दर्ज कराने का आह्वान किया है। 

बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास में सोमवार को 'भाषा' से कहा कि ‘सोनी सब’ चैनल पर गत 24 जुलाई की रात प्रसारित किए गए धारावाहिक 'मैडम सर- कुछ बात है क्योंकि जज्बात है' में इमामबाड़े को लेकर घोर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इनसे मुसलमानों खासकर शिया मुसलमानों की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है। 

कानूनी नोटिस में चैनल प्रशासन

उन्होंने बताया कि बोर्ड के विधिक संयोजक अफजल इमाम सैयद ने गत 25 जुलाई को सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य अधिशासी अधिकारी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। अब्बास ने बताया कि कानूनी नोटिस में चैनल प्रशासन, धारावाहिक के निर्देशक और संवाद लेखक से कहा गया है कि वे मुस्लिम समाज से बिना शर्त माफी मांगें और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और देश भर में आंदोलन किया जाएगा। 

नकवी ने सोनी सब टीवी चैनल के बहिष्कार की अपील

इस बीच, शिया समुदाय के एक अन्य धर्म गुरु एवं ऑल इंडिया शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने सोनी सब टीवी चैनल के बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदुस्तान भर से शिया समुदाय के तमाम लोग इस चैनल के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई करें। मौलाना नकवी ने मांग की है कि चैनल के अधिकारी मुस्लिम समुदाय से लिखित तौर पर माफी मांगे और धारावाहिक से इमामबाड़े को लेकर कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को फौरन हटाएं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द माफी ना मांगी गई तो चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब