लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे रुचा हसबनीस के पिता, 'साथ निभाया साथिया' फेम एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 14:41 IST

टीवी सीरियल 'साथ निभाया साथिया' के कारण घर-घर अपनी पहचान बना चुकीं रुचा हसबनीस के पिता का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेवोलीना भट्टाचार्जी ने रुचा के पिता के निधन की खबर जानकर जताया शोकरुचा हसबनीस शादी से पहले टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थीं

टीवी सीरियल 'साथ निभाया साथिया' में राशि का किरदार निभाने वालीं रुचा हसबनीस के पिता का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि 8 अगस्त को उन्हें पिता की मृत्यु हो गई। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मेरे प्यारे पापा।'

मालूम हो, इससे पहले रुचा हसबनीस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि उन्हें पिता ने कोरोना वायरस को तो हरा दिया है, लेकिन अब वो फेफड़ों की परेशानी से जूझ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में लिखा था, 'मेरे पिता ने कोविड को मात दी। आप सब से विनती है कि उन्हें प्रार्थना में याद रखें और जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। आप सब ख्याल रखें।'

वहीं, रुचा के पिता के निधन की खबर जानकर 'साथ निभाना साथिया' की उनकी को- स्टार और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।' बता दें, रुचा हसबनीस शादी से पहले टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थीं। मगर 26 जनवरी 2015 को बिजनेसमैन राहुल जगदाले से शादी करके उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद पिछले साल ही रुचा और राहुल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट