लाइव न्यूज़ :

'अब मैं क्या करूं...कहां जाऊं...', मां के निधन के बाद टूटीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए पोस्ट किया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2023 10:46 IST

इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर को साझा करते हुए उन्होंने आगे लिखा, ''आई लव यू मा। आप के बिना कुछ नहीं रहा, अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा...

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत की मां पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं।मां के निधन के बाद राखी टूट गई हैं..उन्होंने एक भावुक नोट साझा किया है।

मुंबई: रियलिटी टीवी स्टार राखी सावंत अपनी मां जया भेड़ा के निधन से टूट गई हैं। राखी की मां का शनिवार रात मुंबई के एक अस्पताल में एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण निधन हो गया। मां के निधन की खबर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए राखी काफी भावुक हो गईं। उन्होंने लिखा, "आज मेरी मां का हाथ सर से उठ गया। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा।''

राखी अपनी मां के बहुत करीब थीं। वह पिछले तीन साल से कैंसर से जूझ रही थीं। उनकी उम्र 73 वर्ष थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर को साझा करते हुए उन्होंने आगे लिखा, ''आई लव यू मा। आप के बिना कुछ नहीं रहा, अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा मां...अब मैं क्या करूं...कहां जाऊं....आपकी बहुत याद आएगी।''

इस भावुक नोट के साथ, राखी ने एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी पोस्ट किया। इस क्लिप में राखी अस्पताल के फर्श पर बैठकर प्रार्थना करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनकी माँ बिस्तर पर लेटी हैं और लंबी-लंबी सांसें खींच रही हैं। वहीं एक कोने में राखी फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।

राखी की मां के निधन के बारे में जानने के बाद, फिल्म और टीवी उद्योग के सदस्यों ने अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने टिप्पणी की, "मुझे लगता है कि मेरे माता पिता भाई को खोने का आपका दर्द हमेशा हमारे साथ रहेगा।" अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित टिप्पणी की- "राखी मजबूत रहें...प्रार्थनाएं और प्यार भेज रही हूं...भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

टॅग्स :राखी सावंतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब