लाइव न्यूज़ :

छुट्टी नहीं मिली फिर भी चले गए KBC खेलने, रेलवे अधिकारी देशबंधु पांडे का 3 साल के लिए रुका इंक्रीमेंट

By अनिल शर्मा | Updated: August 31, 2021 09:48 IST

राजस्थान के कोटा में देशबंधु पांडे डीआरएम कार्यालय में भारतीय रेलवे के कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। देशबंधु पांडे ने केबीसी 13 के नवीनतम एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीसी खेलने गए रेलवे अधिकारी देशबंधु पांडे को थमाया गया नोटिसअवकाश नहीं मिलने के बावजूद शो में हुए थे शामिल3 साल के लिए रेलवे प्रशासन ने रोका इंक्रीमेंट

मुंबईः अमिताभ बच्चन की 'कौन बनेगा करोड़पति 13' (KBC) के नवीनतम एपिसोड में दिखाई देने वाले राजस्थान के देशबंधु पांडे को लोकप्रिय क्विज शो में भाग लेने के लिए कानूनी नोटिस दिया गया है।  राजस्थान के देशबंधु पांडे 'कौन बनेगा करोड़पति सीज़न-13' में 3,20,000 जीते थे।

रेलवे प्रशासन ने देशबंधु पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। साथी ही 3 साल के लिए उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया है। बतौर रिपोर्ट्स, शो में शामिल होने के लिए पांडे 9-13 अगस्त तक मुंबई में रहे और अपने सीनियर्स को अवकाश लेने को लेकर सूचित किया लेकिन उन्हें अवकाश नहीं दिया गया। जिसके बाद रेलवे अधिकारी पांडे को कथित तौर पर रेल प्रशासन द्वारा चार्जशीट थमाया गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान के कोटा में देशबंधु पांडे डीआरएम कार्यालय में भारतीय रेलवे के कार्यालय अधीक्षक पद पर तैनात हैं। देशबंधु पांडे ने केबीसी 13 के नवीनतम एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंचे थे। उन्होंने 10 सवालों का सही देते हुए 3,20,000 जीते थे। रेलवे अधिकारी 11 वें प्रश्न का सही उत्तर देने में विफल रहे जो 6,40,000 रुपये के लिए पूछा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, शो के लिए मुंबई आए पांडे ने विभाग को छुट्टी लेने की सूचना दी थी। हालाँकि, उनके अवकाश के आवेदन पर उनके वरिष्ठों ने विचार नहीं किया।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिटेलीविजन इंडस्ट्रीअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब