लाइव न्यूज़ :

एक कमरे के घर में रहने को मजबूर हुए प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता, दिवंगत बेटी का केस लड़ते-लड़ते हुए कंगाल

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 19:19 IST

प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने अपनी बेबसी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी के मौत के बाद से उनके जीवन में काफी कुछ घटित हुआ। शंकर बनर्जी ने कहा कि यह घटना (प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या) किसी भयानक तूफान की तरह थी, जो आकर उनका सब कुछ उड़ा ले गई।

Open in App
ठळक मुद्दे शंकर बनर्जी ने कहा कि यह घटना (प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या) किसी भयानक तूफान की तरह थी प्रत्यूषा के पिता ने कहा कि उसके अलावा उनके पास और कोई सहारा नहीं था शंकर ने खुलासा किया, कई बार, ऐसी स्थिति आई है जहां हमें कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ा

साल 2016 में प्रत्यूषा बनर्जी के आत्महत्या के बाद से उनके माता-पिता का हाल बेहाल हो चुका है। नौबत ये आ गई है कि दिवंगत बेटी का केस लड़ते-लड़ते कंगाली के छोर पर पहुंच चुके हैं। एक कमरे में रहने को मजबूर हैं। प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या में अभिनेत्री के पिता ने उनके तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर उनकी मौत का आरोप लगाया था। इस से जुड़ा वे केस लड़ रहे हैं जिसकी सुनावई होईकोर्ट में चलती है।

आजतक को दिए अपने इंटरव्यू में प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने अपनी बेबसी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बेटी के मौत के बाद से उनके जीवन में काफी कुछ घटित हुआ। शंकर बनर्जी ने कहा कि यह घटना (प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या) किसी भयानक तूफान की तरह थी, जो आकर उनका सब कुछ उड़ा ले गई। उन्होंने कहा कि उनके पास एक पैसा भी नहीं बचा था और केस लड़ते-लड़ते अपना सब कुछ खो दिया है।

बेटी उनके लिए सहारा थी। उसकी कमाई से ही घर चलता था। उसके जाने के बाद पिता कंगाल हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, प्रत्यूषा के अलावा उनके पास और कोई सहारा नहीं था। दुखी पिता ने साझा किया कि यह प्रत्यूषा थी जो उन्हें अर्श तक ले गई थी और उसके जाने के बाद वे फर्श पर लौट आए। हादसे ने उनका सबकुछ छीन लिया है। शंकर ने खुलासा किया, कई बार, ऐसी स्थिति आई है जहां हमें कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट