लाइव न्यूज़ :

'कसौटी जिंदगी के' फेम पार्थ समथान को हुआ कोरोना वायरस, रोकी गई शो की शूटिंग

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 12, 2020 17:47 IST

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) फेम पार्थ समथान (Parth Samthaan) कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ ही समय पहले टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग शुरू हुई थीपार्थ ने उनके करीब आए लोगों से आग्राह किया है कि वो एक बार अपना टेस्ट जरूर करवाएं

मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान (Parth Samthaan) के कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मालूम हो, हाल ही में पर्थ शो की शूटिंग के लिए लौटे थे। मगर अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पार्थ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शो की शूटिंग रोक दी गई है। 

पार्थ ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने ये भी बताया कि बीएमसी नियमित रूप से उनके संपर्क में है और डॉक्टरों के मार्गदर्शन के साथ वो सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि वो उन सभी समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। पार्थ ने उनके नजदीक आए लोगों से आग्रह किया कि वो अपना टेस्ट जरूर कराएं।

बता दें, देश में कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है। यही नहीं, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या को भी कोरोना वायरस हो गया है। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां और घर के अन्य सदस्यों को भी कोरोना हो गया है। साथ ही, एक्ट्रेस रेखा के गार्ड की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

मालूम हो, देश में कोरोना के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,34,620 हो गई है जबकि 2,92,258 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट