लाइव न्यूज़ :

सलमान और उनके भाई पर भी छेड़खानी का मामला दर्ज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2019 08:51 IST

Open in App

'डांस इंडिया डांस' से अपनी अलग पहचान बनाने के बाद 'झलक दिखला जा' और कई डांस शोज का हिस्सा रह चुके नामी कोरियोग्राफर सलमान युसूफ खान भी 'मी टू' के तहत फंस गए हैं. उन पर और उनके भाई पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है.

सलमान के साथ काम कर चुकीं महिला कोरियोग्राफर ने उन पर यह आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक जब वह लंदन में थीं, तब डांसर के मैनेजर ने उन्हें लगातार अप्रोच करने की कोशिश की थी. लेकिन काम के लिहाज से फिर दोनों ओशिवारा के कॉफी शॉफ में मिले. इसके बाद सलमान ने उन्हें बॉलीवुड पार्क शो में अपने साथ परफॉर्म करने का ऑफर दिया. लेकिन जब वह अपने घर वापस लौट रही थीं, उस दौरान सलमान ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की.

इसके बाद जब पीडि़ता ने इस बात के लिए सलमान को मना किया तो उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें बॉलीवुड में होती रहती हैं. पीडि़ता का कहना है कि जब वह तीन नवंबर को अपनी कार से दुबई में ही शो के बाद घर जा रही थी, उस वक्त सलमान ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था.

पीडि़ता का कहना है कि सलमान और उनकी टीम ने लगातार उनके साथ बदतमीजी की और इसके बाद उन्हें डराने-धमकाने भी लगे थे. इसके बाद उन्होंने कांट्रैक्ट भी खत्म कर दिया. यही वजह है कि पीडि़ता ने अब जाकर सलमान और उनके भाई पर केस दर्ज कर दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब