लाइव न्यूज़ :

मोहिना कुमारी सिंह के भाई हुए कोरोना नेगेटिव, एक्ट्रेस ने कहा- एक-दूसरे से बात करके बांधी हिम्मत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2020 14:47 IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) की उनके भाई दिव्यराज सिंह कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोहिना ने कहा कि डिप्रेशन से बाहर निकलना ही आपकी प्राथमिकता हैमोहिना ने कहा कि कई बार लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं, लेकिन इसे आपको खुद पहचानना होगा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के ठीक होने के बाद उनके भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, लेकिन अब वो भी ठीक हो गए हैं। 

ठीक हुए भाई

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मोहिना ने बताया कि उनके भाई दिव्यराज सिंह को कोरोना हुआ था, लेकिन अब रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति को लेकर भाई बहुत मजबूत थे। मोहिना ने ये भी बताया कि कैसे वो और उनका पूरा परिवार इस कठिन समय में सिर्फ एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे, ताकि किसी के ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना हो सकें। 

डिप्रेशन से निकलना है प्राथमिकता

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोहिना ने कहा, 'होम क्वारंटाइन के दौरान हम सब अपने-अपने दरवाजों से बाहर झांककर सबसे एक-दूसरे ये पूछ लेते थे कि कोई दिक्कत परेशानी तो नहीं? हालांकि, ऐसा करने का मकसद कोई नियम तोड़ना नहीं था। आप कभी अच्छा नहीं महसूस कर रहे होते हो या आपके साथ ऐसा होने वाला होता है। कई बार लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं, लेकिन इसे आपको खुद पहचानना होगा। डिप्रेशन के साथ क्या होता है कि उए ब्लैक होल की तरह होता है जो आपको अंदर ले जाता है। इससे बाहर निकलना ही आपकी प्राथमिकता है।' 

सोशल मीडिया पर दी थी भाई को कोरोना होने की जानकारी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

बता दें, मोहिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दिव्यराज सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, 'हमारी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो अब आप करना पॉजिटिव हो गए।' इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि कोरोना वायरस को कैसे हराया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए कुछ टिप्स भी दी थीं।

मोहिना ने बताया था, 'काढ़ा लेते रहिए। घर का बना खाना खाइए, जिसमें खूब सारी सब्जियां और फल शामिल हों। इसके साथ ही विटामिन सी की टेबलेट रोजाना लीजिए। वहीं, इस दौरान बिना एसी वाले कमरे में रहना है। गर्म पानी से गरारा करिए। हल्दी वाला ढूध पीजिए और एक ओक्सीमीटर लेकर अपनी हृदय गति की जांच कराते रहें। हमारी तरफ से ढेर से सारा प्यार।'

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट