लाइव न्यूज़ :

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह के घर पर कोरोना वायरस का अटैक, अब भाई की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 16:22 IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) के भाई दिव्यराज सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक महीने से कोरोना से जंग लड़ रही थीं मोहिना कुमारी सिंहमोहिना ने भाई को बताए कोरोना से निपटने के टिप्स

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं। हालांकि, उनके भाई की रिपोर्ट अब कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके चलते एक बार फिर उनके घर का माहौल गमगीन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि है की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फैंस को बताया कि उनके भाई को भी कोविड-19 (COVID-19) ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इंस्टाग्राम पर मोहिना ने शेयर की बुरी खबर

मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई दिव्यराज सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो अब आप करना पॉजिटिव हो गए।' इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कोरोना वायरस को कैसे हराया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए कुछ टिप्स भी दी हैं। मोहिना ने बताया, 'काढ़ा लेते रहिए।'

मोहिना ने दिए टिप्स

उन्होंने आगे लिखा, 'घर का बना खाना खाइए, जिसमें खूब सारी सब्जियां और फल शामिल हों। इसके साथ ही विटामिन सी की टेबलेट रोजाना लीजिए। वहीं, इस दौरान बिना एसी वाले कमरे में रहना है। गर्म पानी से गरारा करिए। हल्दी वाला ढूध पीजिए और एक ओक्सीमीटर लेकर अपनी हृदय गति की जांच कराते रहें। हमारी तरफ से ढेर से सारा प्यार।' 

रीवा की राजकुमारी हैं मोहिना

बता दें, मोहिना के भाई दिव्यराज सिंह सिरमौर, रीवा, मध्य प्रदेश से विधायक हैं। इसके साथ वो शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में मोहिना कुमारी सिंह रीवा की राजकुमारी हैं। मालूम हो, मोहिना पिछले एक महीने से कोरोना वायरस से जंग लड़ रही थीं, लेकिन उनकी रिपोर्ट अब नेगेटिव आई है। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। मगर अब उनके भाई भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट