लाइव न्यूज़ :

लॉक अप प्रतिभागी अजमा फला का सनसनीखेज खुलासा, अजनबियों से 50 लाख ठगे, कारण जान हैरान होंगे

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2022 16:30 IST

 अजमा फला ने खुलासा किया कि उन्होंने एक सोशल मीडिया एप्लिकेशन के लिए काम करते हुए कई लोगों के साथ ठगी की थी। अजमा ने बताया कि जिस चैट सर्विस में काम करती थीं वह लड़कियों से दोस्ती करने और उनसे चैट करने की सेवाएं देता था।

Open in App
ठळक मुद्देअजमा फला ने बताया कि उन्होंने एक चैट सर्विस ऐप में काम करते हुए अजनबियों से ठगी की थीअजमा के मुताबिक वह लोगों से झूठ बोल दोस्ती करती थीं और उनसे मिले उपहार के बेच देती थींअजमा फला के मुताबिक ऐसा करते हुए उन्होंने 50 लाख की ठगी की थी

मुंबईः कंगना रनौत के शो लॉक अप के तमाम प्रतिभागी अपने जीवन से जुड़े दिलचस्प और विवादास्पद किस्से साझा करते हैं। शो की प्रतिभागी अजमा फला ने भी एक ऐसा खुलासा किया जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल अजमा फला ने खुलासा किया कि उन्होंने एक सोशल मीडिया एप्लिकेशन के लिए काम करते हुए कई लोगों के साथ ठगी की थी। अजमा ने बताया कि जिस चैट सर्विस में काम करती थीं वह लड़कियों से दोस्ती करने और उनसे चैट करने की सेवाएं देता था।प्रतिभागी ने बताया कि इस ऐप के जरिए उन्होंने अजनबियों से लाखों रुपए की ठगी की।

बकौल अजमा, मैंने कई अजनबियों से पैसे लूटे। करीब 40-50 लाख रुपये, वो मुझे कट होकर मिला था। मुझे बस लोगों से दोस्ती करनी होती थी। आप समझ रहे हैं ना, ऐसे लोग जिन्हें दोस्तों की तलाश होती है और ये सब अमीर लोग होते हैं, बहुत अमीर। तो मैं उन लोगों से झूठ बोलती थी और उनका पैसा लूट लेती थी।'

अजमा ने आगे बताया कि ये सब वह अपने परिवार के लिए करती थीं। वह  बताती है कि परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। बकौल अजमा-  'मेरे परिवार की स्थिति ठीक नहीं थी। मेरी आंटी को कैंसर था। मैं कुछ भी झूठ बोलकर पैसे लेती थी।'

अजमा ने कहा कि मेरे मम्मी-पापा शुगर के मरीज हैं। वह चाहती हैं कि उनका इलाज किसी अच्छे अस्पताल में हो। अजमा ने बताया कि वह उन लोगों से गिफ्ट मंगवाती थीं जिन्हें बाद में पैसे में कनवर्ट करवा लिया जाता था। 

बता दें कि अजमा ने इन बातों का खुलासा एविक्शन से बचने  के लिए की। दरअसल कंगना ऐसे प्रतिभागियों को उनको अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे के जरिए एविक्शन से बचने का मौका देती हैं। अजमा को भी रविवार ऐसा कर बाहर निकलने से बचने में मदद मिली।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब