लाइव न्यूज़ :

14 बार प्रेग्नेंसी में फेल हुईं थी कश्मीरा शाह, सलमान खान के कहने पर उठाया था ये कदम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2018 16:22 IST

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह के एक साल पहले सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों हुए हैं।

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल:  कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह के एक साल पहले सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटे हुए थे। ऐसे में अब कश्मीरा ने खुलासा किया है कि वह एक बेटी की भी चाहत रखती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि हम अपने बेटों के आने के बाद अब इतना खुश हैं कि हमें एक बेटी की भी चाहत है।

वहीं, कश्मीरा ने अपने मां ना बन पाने के दर्द को भी बयां किया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि मैंने 14 बार प्रेग्नेंट होने की कोशिश की, लेकिन हर बार हमारी कोशिशें फेल हुईं। इतना ही नहीं कश्मीरा ने बताया है कि सरोगेसी से बच्चे की सलाह उनको अभिनेता सलमान खान ने दी थी।  कश्मीरा ने कहा कि मैंने फैमिली प्लानिंग के लिए अपने काम से भी दूरी बना ली और पिछले तीन सालों से प्रेग्नेंसी कंसीव करने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पा रहा है। 

कश्मीरा ने कहा सलमान खान से हमारा करीबी रिश्ता है, उन्होंने भी हमें सेरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म देने की सलाह दी थी । आज उन्हीं की सलाह से मेरे पास दो बेटे हैं। कृष्णा के संग कश्मीरा की शादी 2012 में हुई थी। मां बनने पर उन्होंने ये भी कहा कि मै बहुत ही मुश्किलों से गुजरी हूं और बहुत ही मुश्किल होता है जब नैचुरली प्रेग्नेंसी कंसीव नहीं कर पाते हैं। जिसका असर मेरी सेहत पर भी पड़ा। 

उन्होंने बताया कि मैंने बच्चों के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। मेरी 14 बार प्रेग्नेंसी अटेंप्ट फेल हुई।आईवीएफ इन्जेक्शन का भी सहारा लिया, लेकिन मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। जिसका परिणाम यह हुआ कि मेरा वेट बढ़ने लगा। मेरी कमर 28 से 34 की हो गई।

उस दौरान मैं कई हेल्थ प्रॉब्लम की शिकार हुई, लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं उस सेरोगेट मदर का सच में दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिसने मेरे बच्चों को जन्म दिया और इतना दर्द सहा। 

टॅग्स :कश्मीरा शाह
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेसिस्टर गोल्स के लिए मशहूर हैं टीवी इंडस्ट्री की 5 ननद-भाभी की जोड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा की पत्नी के 'बुरी बहू' कहने पर तिलमिलाईं कश्मीरा शाह, कृष्णा की पत्नी ने सुनीता आहूजा को बताया 'क्रूर सास'

बॉलीवुड चुस्कीगोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को सुनाई खरी खोटी, कहा पारिवारिक मतभेद की यही है असली वजह

बॉलीवुड चुस्कीमुझे दो पैसे की दिलचस्पी नहीं है, उनके लिए करारा जवाब है; गोविंदा व सुनीता आहूजा संग विवाद पर बोलीं कृष्णा की पत्नी कश्मीरा

बॉलीवुड चुस्कीKashmera Shah Photos: कश्मीरा शाह ने स्विमिंग पूल में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, इंटरनेट पर तस्वीरें हुईं वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई