लाइव न्यूज़ :

वाइफ गिन्नी के लिए रोमांटिक हुए कपिल शर्मा, ये गाना गा कर किया सबके सामने प्यार का इजहार

By मेघना वर्मा | Updated: March 4, 2019 11:37 IST

कपिल शर्मा और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने तीन अलग-अलग रिसेपशन भी दिया था। मगर ये जोड़ा अभी तक हनीमून पर नहीं गया है।

Open in App

कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने बीते साल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी के बंधन में बंध गए हैं। गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बाद कपिल पहली बार वाइफ गिन्नी के साथ दिखाई देंगे। इस बार कपिल शर्मा शो में गिन्नी भी नजर आईं। यहां ना सिर्फ कपिल ने अपने जोक्स से लोगों को हंसाया बल्कि अपनी गायकी से ऑडियंस समेत वाइफ गिन्नी का भी दिल जीत लिया। 

जब सेट पर मौजूद गिन्नी ने बताया कि उन्हें सिर्फ अपने हसबैंड कपिल की ही गायकी पसंद हैं तो मौजूद सभी लोगों ने कपिल से गाना गाने को कहा। कपिल शर्मा ने इसके बाद ओ हंसनी गाना गया....जिसे सुनकर गिन्नी के चेहरे पर स्माइल आ गई। इस मौके पर पूरा महौल रोमांटिक सा हो गया। 

हनीमू्न पर नहीं गए हैं कपिल शर्मा और गिन्नी

कपिल शर्मा और गिन्नी ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने तीन अलग-अलग रिसेपशन भी दिया था। मगर ये जोड़ा अभी तक हनीमून पर नहीं गया है। बता दें कपिल शर्मा अपने कमबैक शो 'द कपिल शर्मा शो' में इतने बिजी हैं कि वो हनीमून पर भी नहीं गए। पिंकविला की एक खबर के अनुसार कपिल ने कहा था, 'मैं वर्क कमिटमेंट्स के कारण हनीमून प्लान नहीं कर सका। शादी के बाद मैं लगातार फिल्म सिटी जा रहा हूं। लेकिन, मेरी वाइफ गिन्नी चतरथ ने कभी भी मुझसे इसकी शिकायत नहीं की है। वो मेरी खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढने की कोशिश करती हैं।' 

 

कपिल शर्मा के इस शो पर दिलेर मेंहदी, हंसराज हंस और मीका सिंग के साथ जज अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई दीं। सभी ने कपिल और गिन्नी को बलेसिंग्स भी दीं। कपिल ने एक इंटरव्यू में अपनी हनीमून को लेकर कहा था, 'मेरी टीम पिछले कुछ दिनों से मुझे और गिन्नी को ऑफ देने की कोशिश कर रही हैं ताकि हम एक छोटी सी ट्रिप पर चले जाएं। लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। गिन्नी को पता है कि मैं अपने काम से बहुत प्यार करता हूं।' 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब