लाइव न्यूज़ :

'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा अगले महीने लेंगे सात फेरे, जानें शादी के पूरे फंक्शन?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 16, 2018 16:37 IST

कपिल इसी साल 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे।

Open in App

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कपिल इसी साल 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे।

शादी व फंक्शन

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार पंजाब के अमृतसर में 14 दिसंबर को कपिल एक रिसेप्शन देंगे। जबकि कपिल अपनी शादी गिन्नी के ही होमटाउन फगवारा में करेंगी। खबरों की मानें शादी के कार्यक्रम 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। इस दिन सबसे पहले उनके घर माता की चौकी की जाएगी, यानि माता रानी की जागरण होगा। जिसके बाद 11 दिसंबर को  गिन्नी के होमटाउन में संगीत और मेहंदी की रस्म अदा होंगी। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा।

जल्द आएगा शो

खुद कपिल की माने तो जल्द ही वह और उनके पुराने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोड़ीदार सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक ही स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो इस बात का खुलासा अपनी पंजाबी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने शो पर बात करते हुए किया है। 

कपिल ने कहा है कि शो के इस सीजन में उनके अजीज दोस्त सुनील ग्रोवर भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। ऐसे में फैंस को अब लगने लगा है कि जल्द कपिल के साथ सुनील फिर से उनके सामने होंगे। खबरों की मानें तो कपिल ने कहा है कि सुनिल के साथ हमने बातचीत की है। अब सभी तरह की गलतफहमी भी दूर हो गई हैं।

ऐसे में अगर से सच होता है तो एक बार फिर से टेलीविजन की दुनिया में धमाका मचा सकता है। फैंस इस जोड़ी को क लंबे समय से मिस कर रहे हैं। साल 2017 की शुरुआत में फ्लाइट के झगड़े के बाद से सुनील और कपि‍ल के रास्‍ते अलग हो गए थे।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब