लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हैं 'इश्कबाज' फेम अदिति गुप्ता, खुद को किया होम क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 1, 2020 13:55 IST

'इश्कबाज' फेम अदिति गुप्ता (Additi Gupta) कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसके चलते वो पिछले सात-आठ दिनों से खुद को क्वारंटाइन कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअदिति गुप्ता ने जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया हैपिछले सात-आठ दिनों से अदिति एक ही कमरे में बंद हैंअगले 10 दिनों तक क्वारंटाइन करेंगी अदिति

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने 'इश्कबाज' फेम अदिति गुप्ता (Additi Gupta) को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। टीवी एक्ट्रेस की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर रखा है। अदिति ने इस बात की पुष्टि की है। मालूम हो, अदिति में पहले कोविड-19 (COVID 19) के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन बाद में जब उन्होंने जांच कराई तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

सात-आठ दिन से एक कमरे में बंद हैं अदिति

वहीं, टेली चक्कर को अदिति ने बताया, 'जिस समय मेरी सूंघने की क्षमता कम हो गई, तब मैंने अपनी जांच कराई। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया। सात से आठ दिन हो गए हैं और मैं तब से एक ही कमरे में बंद हूं।' अदिति ने आगे कहा कि वो सभी चिकित्सा दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं, जिससे आंशिक तौर पर उनके सूंघने की क्षमता वापस आ रही है। 

पति, परिवार और दोस्तों ने किया सपोर्ट

इसके साथ ही अदिति ने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी को घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि एक व्यक्ति उचित दवा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ठीक हो सकता है। टीवी एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे अपने पति, परिवार और दोस्तों का काफी सपोर्ट मिला है। वो लगातार मेरी देखभाल कर रहे हैं। मैं अगले 10 दिनों के लिए खुद को क्वारंटाइन करने वाली हूं। मैं अच्छा खा रही हूं और उचित दवाइयां ले रही हूं। मुझे शुरुआत में थोड़ा तनाव हुआ लेकिन उचित दवा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आप ठीक हो जाएंगे।'

कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं अदिति गुप्ता

बता दें, अदिति गुप्ता 'किस देश में है मेरा दिल', 'कुबूल है', 'परदेस में है मेरा दिल', और 'अनुपमा' जैसे टीवी सीरियलों काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस घर-घर काफी मशहूर हैं और अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण देश की स्थिति काफी गंभीर है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक कुल 5,85,493 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 17,400 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 3,47,979 लोग ठीक\डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइश्कबाज़टेलीविजन इंडस्ट्रीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब