लाइव न्यूज़ :

क्या पूनम पांडे की मौत की खबर है झूठी? न डेड बॉडी दिखी, न घरवाले आए सामने, मीडिया में चल रही हैं कईं थ्योरी

By रुस्तम राणा | Updated: February 2, 2024 23:22 IST

मीडिया में अभिनेत्री पूनम पांडे की अचानक मौत की खबर को झूठा भी बताया जा रहा है। इसके अलावा उनकी मौत की वजह भी कैंसर नहीं बल्कि ड्रग्स की ओवर डोज लेना भी बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमीडिया में अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर को झूठा भी बताया जा रहा हैअभिनेत्री की मौत की वजह भी कैंसर नहीं बल्कि ड्रग्स की ओवर डोज लेना भी बताया जा रहा हैखबर तो यह भी है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है

Poonam Pandey Death News: 'लॉक अप' फेम पूनम पांडे की मौत की खबर को लेकर उनके फैंस सदमे में हैं। शुक्रवार को उनकी टीम की ओर से अभिनेत्री की मौत की खबर की पुष्टि की गई। वजह बताई गई सर्वाइकल कैंसर। हालांकि जब यह खबर मीडिया में आई तो हर कोई हैरान हुआ कि दो दिन पहले तक जो शख्स अच्छा खासा था उसकी मौत अचानक कैसे हो सकती है। इस बीच कई लोगों की उनकी मौत की खबर भी झूठी लग रही है। 

मीडिया में अभिनेत्री की अचानक मौत की खबर को झूठा भी बताया जा रहा है। इसके अलावा उनकी मौत की वजह भी कैंसर नहीं बल्कि ड्रग्स की ओवर डोज लेना भी बताया जा रहा है। टाइम्स नाउ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई है। इस सूत्र के अनुसार ड्रग्स ओवरडोज से उनकी जान गई है। 

हैरान करने वाली बात यह है कि अभिनेत्री की मौत की खबर के अब तक काफी घंटे बीत चुके हैं। लेकिन न तो कहीं उसकी डेड बॉडी दिखी है न ही उसके परिजनों की ओर से कुछ इस बारे में कहा गया है। यहां तक, इन सबके अलावा, खबर तो यह भी सामने आ रही है कि उनकी मां का फोन भी बंद है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। लोखंडवाला के जिस इलाके में एक्ट्रेस रहती थीं, उस बिल्डिंग के पार्क में कोई भी उनके निधन से जुड़े सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं है। 

शुक्रवार 2 फरवरी 2024 की सुबह 32 साल के पूनम पांडे की मौत की खबर उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई। पोस्ट में लिखा गया: “यह सुबह हमारे लिए दुखदायी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनका प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।” 

टॅग्स :पूनम पांडेबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब