लाइव न्यूज़ :

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुणिता साथ में लेने जा रहे घर, दोस्त ने बताई क्या है योजना

By अनिल शर्मा | Updated: August 19, 2021 08:58 IST

इंडियन आइडल 12 के अंतिम पांच में जगह बनाने वाले प्रतिभागी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल मुंबई में एक ही इमारत में एक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल मुंबई में एक घर खरीदने की सोच रहे हैंप्रतिभागी दानिश ने इस बात का खुलासा किया हैपवनदीप ने बताया कि उन्हें शो जीतने की उम्मीद नहीं थी

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के विजेता बने उत्तराखंड के पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan)और दूसरे स्थान पर रहीं बंगाल की अरुणिता कांजीलाल ( Arunita Kanjilal) की दोस्ती जगजाहिर है। शो के दौरान भी दोनों की जुगलबंदी को लोगों ने खूब पसंद किया। अब खबर है कि दोनों एक साथ घर खरीदने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा शो के अंतिम 5 में जगह बनानेवाले मोहम्मद दानिश ने किया है। दानिश ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि पवनदीप और अरुणिता साथ में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं।

इंडिया डॉटकॉम से बातचीत में मोहम्मद दानिश ने बताया कि पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल मुंबई में एक ही इमारत में एक घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। दानिश ने ये भी बताया कि पवनदीप राजन और अरुणिता ही नहीं, बल्कि उनके समेत अन्य प्रतिभागी भी उसी बिल्डिंग में घर खरीदने की सोच रहे हैं। 

बकौल दानिश-हम लोगों का तो प्लान है साथ रहने का। सभी लोग बाजू में रहेंगे, उसी बिल्डिंग में साथ-साथ। हमारी दोस्ती आगे तक चलेगी, कभी नई टूटेगी। दानिश ने आगे कहा कि हम सब लोग बाहर से आए हैं, जैसे कोई उत्तराखंड से आया है, कोई राजस्थान से आया है, इसलिय सब साथ में घर लेंगे। ये दोस्ती नहीं परिवार होगा अब।

शो जीतने की नहीं थी उम्मीदः पवनदीप

उधर पवनदीप ने शो जीतने की उम्मीद को लेकर कहा कि मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मेरे दिमाग में केवल एक चीज थी कि मैं वास्तव में अच्छा गाऊं और अपने जनता को निराश न करूं। और अब, जब उन्होंने मुझे विजेता बना दिया है तो मैं और भी अधिक जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं। लेकिन मैं वास्तव में बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं कि मुझे उनकी वजह से ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है बल्कि मेरे लिए प्रतिष्ठा है। और यह पल हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।

सलमानके लिए गाने की है इच्छा, करण जौहर के ऑफर का इंतजार है: पवनदीप

विजेता पवनदीप राजन ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि वह सलमान खान के लिए गाएं। उन्होंने कहा, "अगर मुझे ए.आर. रहमान सर और प्रीतम दा के लिए गाने का मौका मिलता है तो यह सपना सच होने जैसा होगा...करण जौहर सर ने मुझे गाने की पेशकश की है और मैं इंतज़ार कर रहा हूं।"

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब