लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 12: एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए जीता क्योंकि..., सिंगर जावेद अली ने खोली रिएलिटी शो की पोल

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 10:56 IST

हाल ही में दिए इंटरव्यू में सिंगर जावेद अली ने कहा कि लोगों को शो में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि शो में मनोरंजन और मसाला चाहिए होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन आइडल को लेकर उठे विवाद पर जावेद अली ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैकहा- लोगों को मनोरंजन के साथ मसाला चाहिए होता हैलोग कंटेस्टेंट के निजी जीवन के बारे में जानने को ज्यादा उत्सुक रहते हैं

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के किए गए कमेंट के बाद से ही सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल विवादों में घिरा है। कुछ महीनों पहले अमित कुमार को शो पर बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था। शो को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा था उन्हें कंटेस्टेंट की गायिकी कुछ खास नहीं लगी लेकिन उन्हें अच्छा-अच्छा बोलने के लिए कहा गया था। इस बीच सिंगर जावेद अली ने भी शो को लेकर उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ई टाइम्स को हाल ही में दिए इंटरव्यू में सिंगर जावेद अली ने कहा कि लोगों को शो में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। उन्होंने कहा कि शो में मनोरंजन और मसाला चाहिए होता है। इसके साथ ही जावेद अली इस बात का खुलासा किया कि एक बार एक कंटेस्टेंट इसलिए जीता था क्योंकि वो अपनी बातों से प्रभाव कर सकता था।

बकौल जावेद अली-आपको बता दूं कि लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं। वे उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में मैंने एक शो में हिस्सा लिया जिसके दौरान  मैंने अपने शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की। वहीं सिंगर सुनिधि चौहान के बयान को लेकर पूछे गए सवाल का भी जावेद ने जवाब दिया है।

हाल ही में सुनिधि चौहान ने कहा था कि शो को जज करना उन्होंने इसलिए छोड़ा था क्योंकि मेकर्स शो को अपने हिसाब से आगे लेकर जाना चाहते थे और उनसे भी झूठी तारीफ करने को कहा था। इस सवाल के जवाब में जावेद अली ने कहा कि फिर तो वो थोड़ा सोचने वाली बात है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा या नहीं, लेकिन मेरे साथ नहीं हुआ।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट