लाइव न्यूज़ :

भारत के ये हिट सीरियल पाकिस्तान में हो चुके हैं बैन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 16:39 IST

पाकिस्तान में साल 2006 से ही भारतीय धारावाहिक पर आंशिक प्रतिबंध लगा हुआ था लेकिन साल 2016 में कई बड़े भारतीय सीरियल्स पर बैन लगा दिया गया।

Open in App

भारत-पाकिस्तान के आपसी कटु संबंधों के कारण कई ऐसे सीरियल हैं जो पाक में बैन किए गए। पाक की ओर से ये कहा जा चुका है कि उनके यहां भारतीय टीवी कार्यक्रमों के 6 प्रतिशत कन्टेंट्स ही दिखाए जाएंगे। इन 6 प्रतिशत कार्यक्रमों की भी पाक में रोक लगाने की मांग की गई। 2016  में अथॉरिटी ने ये फैसला लिया कि पाकिस्तान के अंदर भारतीय कंटेंट्स को पूरी तरह से बैन कर दिया जाए।

जिसके बाद नागिन से लेकर बिग बॉस तक के शो पर रोक लगी थी। हांलाकि अब पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) को पाकिस्तान में भारतीय नाटकों पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने का आदेश दिया है। बैन हटने से पहले पाक के टीवी ऑपरेटर्स को चेतावनी दी गई कि जो इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने के दोषी होंगे उनके लाइसेंस निलंबित कर दिये जाएंगे। प्रतिबंध पाकिस्तान में केबल पर प्रसारित हो रहे सभी भारतीय कार्यक्रमों पर लागू रहा। इस लिहाज से पाकिस्तानी दर्शक वो सीरियल नहीं देख पाए जो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खासा मशहूर रहे।

बिग बॉस

बिग बॉस के चाहने वाले जितने भारत में हैं उतने ही पाक में भी हैं। पाकिस्तान में इस सीरियल को खासा पसंद किया गया। लेकिन बैन का दर्द इस सीरियल तो भी उठाना पड़ा। पाक में इस पर प्रतिबंध को लेकर कहा गया कि शो में गलत कंटेंट को पेश किया जाता है।

नागिन

भारत में नागिन सीरियल को दर्शकों से खासा प्यार मिला और इसके दो सीजन छोटे पर्दे पर पेश किए गए। लेकिन इस शो को भी पाक में बैन किया। इस शो पर प्रतिबंध लगाने का कारण अफवाह बताया।

"भाबी जी घर पर हैं"

छोटे पर्दे के बेहद लोकप्रिय शो "भाबी जी घर पर हैं" के टेलीकॉस्ट पर भी रोक लगी थी। इस शो के रोके जाने के बाद इसको पाक में प्रसारण के रोक के बाद यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया।

ये हैं मुहाब्बतें

एकता कपूर के शो ये हैं मुहाब्बते को भारत के साथ ही पाक में भी जमकर पसंद किया गया, लेकिन इस शो को जब इस शो को बैन किया गया तो पाक की ओर से ही इसको दिखाए जाने की मांग उठी थी।

ये सीरियल हुए बैन

‘थपकी प्यार की’,‘कबूल है’, 'उड़ान', '24' , जैसे और भी कई सीरियल्स को पाक में रोका गया।  अब जब सीरियल के प्रसार रोक हट गई है तो इनको फिर से पहले की ही तरह से दिखाया जाने लगा है। 

टॅग्स :बेैन टीवी शोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब