लाइव न्यूज़ :

'कसौटी जिंदगी के' फेम एरिका फर्नांडिस के बॉयफ्रेंड को नहीं पसंद हैं रोमांटिक सीन, बताया तीन साल से कर रहीं डेट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2020 20:21 IST

'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Kay 2) फेम टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने सिड कनन के साथ किए गए लाइव चैट में खुलासा किया है कि वो तीन साल से रिलेशनशिप में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते एरिका के बॉयफ्रेंडएरिका को रोमांस कर्त्र देख नहीं पाते उनके बॉयफ्रेंड

'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी जिंदगी के' (Kasautii Zindagii Kay 2) फेम टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) ने खुलासा किया है कि वो तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि वो किसको डेट कर रही हैं। मगर फैंस ये जानकर बेहद खुश हैं कि एरिका कमिटेड हैं। ऐसे में एरिका एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

एक-दूसरे को अच्छे से संभालते हैं दोनों

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एरिका फर्नांडिस सिड कनन के साथ किए गए लाइव चैट में ये बता रही हैं कि वो जिसको डेट कर रही हैं वो उनकी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं जब वो किसी और के साथ रोमांस करती हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए एरिका ने बताया कि हम दोनों का रिश्ता समय बीतने के साथ-साथ काफी मजबूत हो गया है। हम अच्छे दोस्त भी हैं और हमें एक-दूसरे को अच्छे से संभालना भी आता है।

एरिका के सीरियल ज्यादा नहीं देखते

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

एरिका ने कहा कि हमारे रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन हमने इसे अच्छे से डील किया। एक-दूसरे को हम काफी अच्छे से समझते भी हैं। ऐसे में जब भी हम दोनों में से कोई भी एक नाराज होता है तो दूसरा शांत हो जाता है, जिससे हमारे बीच लड़ाई नहीं होती। बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए एरिका फर्नांडिस ने बताया कि उन्हें उनका काम काफी पसंद है, लेकिन वो रोमांटिक सीन नहीं देख पाते हैं। इसलिए वो मेरे टीवी सीरियल नहीं देखते हैं। हालांकि, एरिका को इससे कोई दिक्कत भी नहीं है क्योंकि इस बात को अच्छे से समझती हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट