लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर से रूठ गई हैं मोना सिंह, दोस्ती में आ गई है दरार? जानिए पूरा मामला

By मेघना वर्मा | Updated: August 18, 2019 09:46 IST

एकता कपूर के कई टीवी शोज में मोना सिंह दिखाई दे चुकी हैं। इनमें सबसे फेमस हुआ जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल। इसके अलावा क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो न मुझे प्यार, कवच और कहने को हमसफर हैं में भी मोना सिंह दिखाई दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देएकता कपूर और मोना सिंह एक-दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं।अक्सर दोनों को एक-दूसरे के घर पर, फैमिली फंक्शन्स में देखा जाता है।

टीवी की क्वीन एकता कपूर और ब्रिलियंट एक्ट्रेस मोना सिंह की दोस्ती के चर्चे पूरे टीवी इंडस्ट्री में हैं। कुछ दिनों पहले मोना सिंहएकता कपूर के बेटे से मिलने उनके घर गई थीं। दोनों ने एक साथ मिलकर कई सारे टीवी शोज भी किए हैं। मगर अब खबर आ रही है कि दोनों की इस पक्की दोस्ती के बीच दरारा आ गई है। 

स्पॉट बॉय की खबर की मानें तो एकता कपूर और मोना सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रो के हवाले से साइट ने इस बात को बताया है कि एकता और मोना के रिश्ते में कुछ खटास सी आ गई है। शुक्रवार को एकता कपूर ने अपनी दो नई वेब सीरीज, मिशन ओवर मार्स और कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला के लॉन्च पर पहुंची थीं। 

मिशन ओवर मार्स वेब सीरीज में सांक्षी तंवर के साथ मोना सिंह लीड किरदार में हैं। मगर इस इवेंट के मौके पर मोना सिंह मौजूद नहीं रहीं। उनका इस इवेंट में ना होना एकता और मोना सिंह के रिश्ते के बीच कई सवाल उठा रहा है। वहीं मीडिया से बात पर बताया गया कि मोना सिंह की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो इवेंट में नहीं आ सकीं। 

वहीं स्पॉटबॉय के सूत्रों की मानें तो मोना ने जानबूझ कर इस इवेंट में शिरकत लेने नहीं पहुंचीं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर और मोना सिंह के बीच किसी चीज पर जमकर बहस हुई है। जिसके बाद दोनों के बीच बात बंद हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। 

बता दें एकता कपूर के कई टीवी शोज में मोना सिंह दिखाई दे चुकी हैं। इनमें सबसे फेमस हुआ जस्सी जैसा कोई नहीं सीरियल। इसके अलावा क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो न मुझे प्यार, कवच और कहने को हमसफर हैं में भी मोना सिंह दिखाई दी थीं।  

टॅग्स :एकता कपूरमोना सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की60 की उम्र में हीरो रोमांस करे तो सही, हीरोइन करे तो सवाल क्यों?, मोना सिंह

बॉलीवुड चुस्की'कोहरा' सीजन 2 फरवरी में होगी रिलीज, बरुन सोबती की वापसी, मोना सिंह की नई एंट्री

टीवी तड़काVIDEO: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' प्रोमो में तुलसी के रूप में लौटीं स्मृति ईरानी

टीवी तड़कास्मृति ईरानी ने Z+ सुरक्षा के तहत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड चुस्कीपोक्सो मामले फंसी एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर! मुंबई पुलिस ने 24 अक्टूबर को पेश होने को कहा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब