लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: इस सीजन के विनर को मिलेगी ये ट्राफी, फोटो हुई लीक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 15:51 IST

इस तस्वीर में बिग बॉस 12 की विजेता ट्रॉफी नजर आ रही है। खैर इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो फिनाले की रात ही हो जाएगा।

Open in App

बिग बॉस 12 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे है। इस रविवार को फैंस को शो का अगला विजेता मिल जाएगा।  इस समय घर में सुरभि राणा, दीपक ठाकुर, श्रीसंथ, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी बचे है और फिनाले की आखिरी जंग इनमें से किन्हीं पांच सदस्यों के बीच ही होनी है।

दरअसल इस तस्वीर में बिग बॉस 12 की विजेता ट्रॉफी नजर आ रही है। खैर इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तो फिनाले की रात ही हो जाएगा। फिलहाल तो आपको बता दें कि सामने आई तस्वीर का ऊपरी हिस्सा इस सीजन के थीम के मुताबिक ही लग रहा है। 

बिग बॉस 12 की विनर्स ट्रॉफी की पहली झलक बिग बॉस 11 के कंस्टेंट सब्यसाची सतपथी ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है। लेकिन जैसे ही विनर टॉफी सोशल मीडिया पर वायरल हुई सब्यसाची ने इसे अपने अकांउट से डिलीट कर दिया है। 

ये होगा विजेता

जैसा कि बीते कई दिनों से दीपक ठाकुर का बर्ताव घर के अंदर थोड़ा अच्छा नहीं रहा था इस कारण से रोमिल चौधरी एक ऐसा प्रतियोगी थे घर के जो शुरु से ही घर से विजेता के तौर पर देखे जा रहे थे। लेकिन अब बाजी पलटती दिख रही है। वहीं, अगर देखें तो दीपक ठाकुर शुरुआत से ही बिग बॉस के दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और समय-समय पर उन्होंने घर में खुद के बनाए गाने भी गाए हैं। 

जिसमें कभी सलमान के लिए तारीफ तो कभी घर के किसी सदस्य की खिंचाई की है। दीपक ठाकुर घर में हर किसी से मिलकर खेलते नजर आए हैं।  आपको बता दें कि दीपक ठाकुर ऐसी पॉपुलैरिटी देखकर ऐसा लगता है कि वह बिग बॉस के विजेता बन सकते हैं। हाल ही में सामने ये बात सामने आई थी कि दीपक के साथ फाइनल में श्रीसंत होंगे और अब कहा जा रहा है कि वह शो के विजेता होंगे। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है हम बस खबरों पर इस बात की जानकारी दे रहे हैं।

किस दिन होगा फाइनल

अभी फाइनल की डेट सामने नहीं आई है लेकिन इसके कयास शुरू हो गए हैं। बीते एपिसोड में रोमिल एक जगह ये कहते हुए नजर आए थे कि अब इस घर में हमें सिर्फ 10 दिन ही बचे है, ऐसे में अनुमान लगाया जाए तो 10 दिन बाद यानि कि 30 दिसम्बर को ही इस शो का आखिरी दिन होगा। साथ ही आज के एपिसोड का एक प्रोमो पेश किया गया है जिसमें शो में सिंबा की टीम आज प्रमोशन के लिए आएगी, वहीं बैकग्राउंड में कहा जा रहा है कि आज शो के अंतिम वीकेंड के वार में, मतलब साफ है  कि अगले हफ्ते शो का फाइल होगा। अब फैंस के बीच उत्सुकता भी बढ़ जाएगी।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा