लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss: जानिए अब तक किस-किस के सिर पर सजा 'बिग बॉस' का खिताब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 29, 2018 11:09 IST

Open in App

बिग बॉस के 12वें अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। जल्द फैंस को अपना 12वां सीजन का विजेता मिल जाएगा। शो के 11 वें सीजन में शिल्पा शिंदे के सिर पर खिताब सजा है। शिल्पा से पहले 10 प्रतियोगी इस सीजन को जीत चुके हैं। 2006 में शुरू हुए बिग बॉस को फैंन ने अब तक जमकर पसंद किया है। आइए जानते जानते हैं अब तक बिग बॉस के विजेता कौन-कौन रहा है।

राहुल रॉय (2006)

बिग बॉस का आगाज 2006 में हुआ, शो के पहले सीजन में कई बड़े स्टार्स घर अंदर नजर आए। शो का पहला सीजन नवम्बर 2006 से जनवरी 2007 तक चला था। इस सीजन के विनर बने थे आशिकी फेम राहुल रॉय। वहीं,  इस सीजन में पहले रनरअप करोल व दूसरे रनरअप रवि किशन थे।

आशुतोष(2008)

2008 के सीजन 2 में आशुतोष कौशिक बिग बॉस के विजेता बने थे, आशुतोष रोडीज में भी विनर बनने में कामयाब रहे थे। हालांकि, इसके बाद वह फिल्मों या सीरियल में नजर नहीं आए।

बिंदू दारा सिंह (2009)

बिग बॉस का तीसरा सीजन अक्टूबर 2009 से दिसम्बर 2009 तक चला था। इस सीजन के विनर विंदू दारा सिंह बने थे। पहले रनरअप का स्थान परवेश राना ने पाया था। और दूसरे रनरअप का स्थान पूनम ढिल्लोन ने प्राप्त किया था। इस शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।

श्वेता तिवारी(2010)

बिग बॉस का चौथा सीजन अक्टूबर 2010 से जनवरी 2011 तक चला था। इस सीजन की विनर श्वेता तिवारी बनी थी। पहले रनरअप का स्थान ग्रेट खली ने पाया था। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था।

जूही परमान (2011)

बिग बॉस का पांचवा सीजन अक्टूबर 2011 से जनवरी 2012 तक चला था। इस सीजन की विनर जूही परमार बनी थी। पहले रनरअप का स्थान महक चहल ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान व संजय दत ने होस्ट किया था।

उर्वशी ढ़ोलकीया (2012)

बिग बॉस का छठा सीजन अक्टूबर 2012 से जनवरी 2013 तक चला था। इस सीजन की बिग बॉस विनर बनी थी। पहले रनरअप का स्थान इमाम सिद्की ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

गौहर खान (2013)

बिग बॉस का सातंवा सीजन सितम्बर 2013 से दिसम्बर 2013 तक चला था। इस सीजन की विनर गौहर खान बनी थी। पहले रनरअप का स्थान मुर्खजी की ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

गौतम गुलाटी (2014)

सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बिग बॉस का खिताब जीता। गौतम छोटे पर्दे के फेमस चेहरे थे। बिग बॉस का आठंवा सीजन सितम्बर 2014 से जनवरी 2015 तक चला था।  पहले रनरअप का स्थान करिश्मा तंना ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

प्रिंस नरुला (2015)

बिग बॉस का नंवा सीजन अक्टूबर 2015 से जनवरी 2016 तक चला था। इस सीजन के विनर प्रिंस नरुला बने थे। पहले रनरअप का स्थान रिषभ सिंहा ने पाया था। इस शो को भी सलमान खान ने होस्ट किया था।

मनवीर गुर्जर(2016)

बिग बॉस सीजन 10 के विजेता 'इंडियावाले' मनवीर गुर्जर बने। बिग बॉस के इस सीजन में सिलेब्स के साथ आम आदमी भी आए थे और इस सीजन के विनर भी आम आदमी ही रहे।

शिल्पा शिंदे (2017)

बिग बॉस के 11 वें सीजन की विजेता शिल्पा शिंदे रही हैं। जबकि टीवी की एक और चर्चित चेहरा हिना खान शो की रनरअप रहीं। शिल्पा को 44 लाख कैश और बिग बॉस की ट्राफी मिली।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा