लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन की वजह से चर्चा में आए अनूप जलोटा कर चुके हैं तीन शादियाँ

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 22, 2018 11:16 IST

Bigg Boss 12 के शुरू होते ही 65 वर्षीय भजन गायक अनूप जलोटा और 28 वर्षीय जसलीन मथारू के रिलेशनशिप की बात सामने आयी।

Open in App

भजन सम्राट के नाम से मशहूर सिंगर अनूप जलोटा बिग बॉस  सीजन 12 में एंट्री लेने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं।  बिग बॉस के घर में 65 वर्षीय अनूप जलोटा जोड़ी के साथ आए हैं। बिग बॉस में एंट्री के बाद इस बात का खुलासा हुआ की अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी जसलीन मथारू को डेट कर रहे  दोनों 3 -4 साल से लिविंग रिलेशनशिप में हैं।  

इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा का खूब मजाक बन रहा है। आपको बता दें 28 वर्षीय जसलीन मथारू अनूप जलोटा से संगीत की शिक्षा ले रही हैं। जसलीन से रिलेशनशिप से पहले अनूप  तीन शादियां कर चुके हैं। आइये आपको बताते हैं अनूप जलोटा की तीन पत्नियों के बारे में-

1. सोनाली सेठ 

भजन किंग ने अनूप जलोटा ने पहली शादी गायिका सोनाली सेठ से की थी। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि सोनाली भी पहले उनकी शिष्या थीं। शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया था जिसके बाद सोनाली सेठ ने गायक रूप कुमार राठौर से दूसरी शादी कर ली थी। 

2. बीना भाटिया 

सोनाली सेठ से शादी टूटने के बाद अनूप जलोटा ने अपने घरवालो की मर्ज़ी के बीना भाटिया से शादी की थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया। 

3. मेधा गुजराल

दूसरी शादी टूटने के बाद अनूप जलोटा ने तीसरी शादी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल  से की थी। इस शादी से अनूप का एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यमान जलोटा है। दुर्भाग्य पूर्ण 2014 में मेधा का लीवर फेल होने के कारण उनका निधन हो गया था। आपको बता दें मेधा की पहली शादी अभिनेता शेखर कपूर से हुई थी, लेकिन 1994 में दोनों का तलाक हो गया था।

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब