लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 2020: सलमान खान ने लगाया पोछा, फैंस से कही घर के सभी काम जल्दी खत्म कर लेने की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 15:23 IST

फैंस टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कहर के बीच शो में लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।बिग बॉस को एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करेंगे।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल, शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होने जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस सीजन 14 के प्रोमो के बाद अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो पोछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'घर के सब काम खत्म कर लो क्योंकि अब सीन पलटेगा।'

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर बिग बॉस 2020 के आने वाले प्रोमो की है। वहीं, हाल ही में कलर्स टीवी ने 'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी किया था। शो के निर्माताओं ने इस बार शो का नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है। प्रोमो में सलमान खान ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं। 

प्रोमो में सलमान खान कह रहे हैं, "लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।" प्रोमों के सीन को सलमान खान के फार्महाउस पर ही शूट किया गया है। प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है, "अब पलटेगा सीन, क्योंकि बिग बॉस देगा 2020 को जवाब! बिग बॉस 14 कलर्स टीवी पर जल्द आ रहा है।"

बता दें कि अभी शो के ऑन एयर होने के लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह 27 सितंबर से शुरू हो सकता है। शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि पिछले साल बिग बॉस की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी।

अब तक सलमान खान भी वीकेंड के वार के लिए फिल्म सिटी पहुंचते थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते वो अपने फार्महाउस से ही शो होस्ट करेंगे। सलमान प्रोमो के लिए पहले ही अपने फार्महाउस से शूटिंग कर चुके हैं। खबर ये भी है कि एक्टर ने हर एपिसोड के लिए 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की मांग की है, जिसपर मेकर्स राजी हो गए हैं।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब