लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss-17: चंद घंटों में बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए अभिषेक, मन्नारा और नवीद, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 18, 2023 12:12 IST

बिग बॉस-17 में पहले सप्ताह की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। घर से बेघर होने के लिए घरवालों ने मन्नारा, अभिषेक और नवीद को चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक, मन्नारा और नवीद को घरवालों ने किया नॉमिनेट सनी आर्या और अरुण के साथ अभिषेक का हुआ झगड़ा घर में ग्रुप बनाने में लगे हैं घरवाले

Salman Khan: टीवी पर प्रसारित हो रहे सलमान खान के शो बिग बॉस-17 में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए घरवालों ने तीन लोगों को नॉमिनेट किया है। मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और नवीद सोले। वीकेंड के वॉर पर सलमान खान आएंगे और इन तीनों में से एक का नाम लेकर घर से बेघर होने का फरमान सुना देंगे।

अभी कुछ घंटो पहले ही तो बिग बॉस -17 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ था। जब सभी 14 कंटेस्टेंट्स से सलमान ने दर्शकों को रूबरू कराया था। घर में सबसे पहले मन्नारा चोपड़ा ने एंट्री ली थी। हालांकि जब वह मंच पर सलमान खान के साथ उनके गाने पर साथ में डांस करने के बाद अपने बारे में बता रही थी कि शो को लेकर उनकी क्या रणनीति है। घर के अंदर वह कैसा खेल खेलेंगी।

इस पर सलमान ने मजाक में कह दिया था कि कहीं इस शो के पहले सप्ताह में ऐसा न हो कि तुम ही पहली कंटेस्टेंट्स बनो जो घर से बेघर हो जाए। सलमान का कुछ घंटे पहले किया गया मजाक लगता है कहीं मन्नारा के लिए सच न हो जाए। क्योंकि मन्रारा को घरवालों ने घर से बेघर करने के लिए चुना है।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इस बार बिग बॉस का थीम तीन मकानों में बांटा गया है। इन तीनों मकानों के नाम दिए गए हैं। एक मकान का नाम दिल, दूसरे का दिमाग और तीसरे का दम रखा गया है।

अभिषेक का गुस्सा और नॉमिनेशन

बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही अभिषेक कुमार की नोंक-झोंक अपनी पूर्व प्रेमिका ईशा मालवीय से हुई। हालांकि बाद में दोनों शांत दिखे। घर में दूसरे दिन अभिषेक घर के दूसरे सदस्य अरुण माशेट्टी से बहस करने लग जाते हैं। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे को बाहर देखने की बात करने लग जाते हैं। इस दौरान घर के अन्य सदस्य जैसे तैसे दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं।

लेकिन अभिषेक का टेंपर कम होने का नाम नहीं लेता। वहीं अरुण के बाद अभिषेक का झगड़ा तहलका भाई के नाम से मशहूर सनी आर्या से हो जाता है। घर का माहौल कुछ देर में जंग का मैदान बन जाता है। इसके बाद बिग बॉस के दखल के बाद मामला शांत होता है। हालांकि बाद में घरवालों के समझाने के बाद अभिषेक अरुण और सनी से माफी मांगता है।  

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉसटेलीविजन इंडस्ट्रीमुनव्वर फारुकीअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब