लाइव न्यूज़ :

सितंबर की इस तारीख से शुरू होगा 'बिग बॉस 13', सलमान खान ही करेंगे होस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2019 11:43 IST

बिग बॉस के 12वें सीजन के खत्म होते ही 13वें सीजन का फैंस को इंजतार शुरू हो गया था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार ' करन पटेल, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया,दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 13 की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। शो के कंटेस्टेंटेस के नाम से लेकर लोकेशन, थीम से जुड़ी नई नई खबरें हर रोज सामने आ रही हैं। कलर्स टीवी का ये सबसे फेमस शो 'बिग बॉस' एक बार फिर से फैंस से रुबरु होने को तैयार है। जो सिंतबर को फैंस के सामने होगा।

 12वें सीजन के खत्म होते ही 13वें सीजन का फैंस को इंजतार शुरू हो गया था, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अब अगर आप भी शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो बस थोड़ा समय बाकी है। खबरों की मानें 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू हो रहा है।

कौन-कौन शो का हिस्सा हो सकते हैं

सेलेब कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस बार ' करन पटेल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया,दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, निया शर्मा जैसे सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।

क्या होगी थीम

खबर के अनुसार बिग बॉस 13 की थीम  हॉरर बेस हो सकती है। लेकिन अभी हॉरर थीम को लेकर बात फाइनल नहीं हो पाई है। सीजन 12 की थीम विचित्र जोड़ी थी। ऐसे में टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स डर का तड़का शो में लगा सकते हैं। 

अगर हॉरर कॉन्सेप्ट तय करते हैं तो ये वाकई यूनीक होगा। इससे पहले किसी रियलिटी शो में ऐसा कॉन्सेप्ट देखने को नहीं मिला है। बिग बॉस हर बार कुछ नया लाता है इस बार का ये नया फैंस को भा सकता है। वैसे भी इस दिनों टीवी शो भी कई हॉरर बेस आ रहे हैं।

होगा ये बदलाव

वहीं, पहले खबर आ चुकी है कि सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम पर बेस्ड शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने में फेल हो गए थे। दोनों ही  कोई खास फैंस को मसाला नहीं दे पाए। ऐसे में ये मेकर्स का बड़ा बदलाव हो सकता है। 

पिछले साल बिग बॉस 12 के फ्लॉप होने के बाद लिया गया है सीजन 12 में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन पर काफी सवाल उठे थे। ऐसे में मेकर्स अपने पुराने स्टाइल पर लौट रहा है। जिसमें केवल सेलेब्स ही शो का हिस्सा होंगे।

फैंस को शुरू में तो शो के सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम काफी पसंद आई थी। लेकिन धीरे धीरे प्रतियोगियों का रवैया फैंस को खराब लगने लगा और शो की टीआरपी गिरती जा रही है। वहीं, जल्द ही सीजन 13 शुरू होने वाला है। 12वां सीजन टीवी की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता था। जबकि श्रीसंत फर्स्ट रनर अप रहे थे।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा