लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई को कहा 'चोर', हिमेश रेशमिया ने खोली पोल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 25, 2020 18:48 IST

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वीकेंड का वार में हिमेश रेशमिया बिग बॉस के घर में एंट्री करते हुए नजर आते हैं। घर में आने के बाद वे माहिरा से चाय पीने की डिमांड करते हैं। लेकिन माहिरा जब चायपत्ती ढूंढती हैं तो उन्हें नहीं मिलती। 

Open in App
ठळक मुद्देनए एपिसोड में हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं।'वीकेंड का वार' में आज बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया नजर आएंगे।

बिग बॉस के घर में इस समय घमासान मचा हुआ है। पूरा घर दो गुटों में बंट गया है। एक गुट में रश्मि देसाई, आसिम रियाज, शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह हैं तो दूसरे गुट में सिद्धार्थ शुक्ला, माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला और पारस छाबड़ा हैं। 

आज बिग बॉस के घर में 'वीकेंड का वार' होने वाला है और इसमें आज नजर आएंगे बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया। हिमेश आज के एपिसोड में रश्मि देसाई की पोल खोलने वाले हैं। वे बताएंगे कि कैसे रश्मि ने चायपत्ती के पैकेट से चाय पत्ती निकालकर छुपा दी थी। इस बात का पता चलते ही सिद्धार्थ रश्मि देसाई को 'चोर' बोल देते हैं।

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वीकेंड का वार में हिमेश रेशमिया बिग बॉस के घर में एंट्री करते हुए नजर आते हैं। घर में आने के बाद वे माहिरा से चाय पीने की डिमांड करते हैं। लेकिन माहिरा जब चायपत्ती ढूंढती हैं तो उन्हें नहीं मिलती। 

इसके बाद हिमेश रश्मि से कहते हैं कि आपने जो चायपत्ती छुपाई है वो आप मुझे दे देंगे? मुझे चाय पीनी है। ये सुनकर माहिरा शर्मा शॉक्ड होती हैं और ये कहती नजर आती हैं कि अच्छा चाय पत्ती छुपाई गई है।

हिमेश की बात सुनकर रश्मि देसाई हंस देती हैं। इतने में सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें ‘चोर, चोर, चोर, मुखौटें पहन रखे हैं फितरत नहीं बदली’, कहते नजर आते हैं। इतने में आसिम रियाज, आरती सिंह को कहते हैं कि कुत्ते भौंकते रहेंगे।

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 के नए एपिसोड में हिमेश रेशमिया अपनी आने वाली फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वे घर वालों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आएंगे।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

बॉलीवुड चुस्की'वो जहर देता', बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना का वीडियो, दुल्हन के लिबास में दिखीं एक्ट्रेस

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी तड़का'दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे', बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब