लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss Day 5: कोएना ने पहली बार किया अपनी लव लाइफ का खुलासा, लड़कों का इस अंदाज में हुआ नॉमिनेशन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2019 09:03 IST

बिग बॉस फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। शो को आते हुए चार दिन हो गए हैं। पांच दिनों में तरह तरह के तड़के फैंस को देखने को मिल गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है।सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। पांचवें दिन घर में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखने को मिले। पांचवें दिन कई नोकझोंक घर के अंदर देखने को मिली।

शहनाज माहिरा में पारस को लेकर हुआ बहस

बिग बॉस में आपने देखा कि पारस माहिरा और शहनाज बैठे होते हैं। लेकिन शहनाज और माहिरा की बहस होने लगती है। महिरा शहनाज से कहती है कि उसे उसके पारस के बात करने से कोई समस्या है तो बता दे। इस पर शहनाज करती है कि मुझे क्या है वो कौन सा मेरा बॉयफ्रेंड है बॉयफ्रेंड शब्द सुनकर माहिर चिढ जाती हैं। जिसके बाद दोनों की जमकर बहस होती है। जिसके बाद शहनाज पारस को माहिरा या उसमे से एक को चुनने को कहती है।

कोएना ने सुनाई लव स्टोरी

कोएना ने पहली बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है। कोएना अपनी लव लाइफ को लेकर बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया है कि उनका आखिरी रिलेशनशिप अच्छा नहीं था। उनका बॉयफ्रेंड टर्की से था। शुरू में तो दोनों के बीच सब अच्छा था लेकिन बाद में सब खराब होता चला गया। एक बार उसने उनको बाथरूम में तक बंद कर दिया था।  कोएना ने बताया कि एक बार उसने मजाक मे कहा था कि टर्की में अपने परिवार से मिलवाने के बाद मैं तु्म्हारा पासपोर्ट जला दूंगा।

आरती ने कही दिल की बात

इस एपिसोड में आरती भी भावुक नजर आईं। आरती अपने डिप्रेशन के दौर के बारे में बताती नजर आईं। आरती ने बताया कि एक फेज ऐसा भी था जब मैं दो तीन महीने तक डिप्रेशन में थी। नेरा भाई कई बार रात में घर आता था मुझे पैनिक अटैक होता था।भाई के पैदा होने के बाद ही मां के पेट में मैं आ गई थी।

 मां को कैंसर था लेकिन फिर भी मां ने मुझे जन्म दिया। सभी ने कहा कि बच्चा गिरा दो लेकिन मेरी मां ने किसी की नहीं सुनी। ऐसे में जो मां मुझे जन्म देने के लिए मर कई तो मैं डिप्रेशन में कैसे रह सकती हूं। इसी बीच में एक अच्छा रिश्ता भी ऐसे हाथ से निकल गया था मैं लड़के को पसंद भी करती थी।

नॉमिनेशन

बिग बॉस के घर में लड़कियों के बाद लड़कों के भी नॉमिनेट होने की बारी आई। ऐसे में माहिरा ने अबु मलिक का नाम लिया। शेफाली ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। शहनाज ने आसिन को नॉमिनेट किया। दलजीत ने अबु मलिक को नॉमिनेट किया। आरती ने आसिम का नाम लिया। कोएना ने सिद्धार्थ डे का नाम लिया। रश्मि ने आसिम का नाम लिया।

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा