लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: हरभजन से थप्पड़ खाने वाले श्रीसंत ने रोहित को जड़ा चांटा, घर से हो सकते हैं बाहर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 4, 2018 11:49 IST

बिग बॉस 12 में हर रोज घर के अंदर नए ड्रामें देखने को मिल रहे हैं। बात झगड़ों की करें तो बीते कई दिनों से घर के अंदर श्रीसंत सुरभि का झगड़ा देखने को मिल रहा है।

Open in App

बिग बॉस 12 में हर रोज घर के अंदर नए ड्रामें देखने को मिल रहे हैं। बात झगड़ों की करें तो बीते कई दिनों से घर के अंदर श्रीसंत सुरभि का झगड़ा देखने को मिल रहा है। ये झगड़ा खत्म होने का नाम भी नहीं ले रहा है। वहीं, श्री और रोहित का मतभेद भी बार बार खुलकर सामने आ रहा है। इसका उग्र रूप आगामी लग्जरी टास्क में फैंस देखेंगे। 

ब‍िग बॉस में बुधवार को आने वाले एप‍िसोड की एक झलक सामने आ गई है। जिसमें टास्क के दौरान एक बार फिर से  श्रीसंत और रोहित आपस में भिड़ जाएंगे। ऐसे में श्री गुस्से में रोह‍ित को थप्पड़ मारते नजर आ आएंगे। खैर ये तो साफ नहीं दिख रहा है कि तो थप्पड़ रोहित को लगता है कि नहीं। 

वहीं, ब‍िग बॉस के नियमों की बात करें तो शो में अगर कोई कंटेस्टेंट किसी पर फिज‍िकल अटैक करता है तो उसे घर से बेघर कर द‍िया जाता है। ऐसे में सोशल मीड‍िया पर ये चर्चा जोरों पर है कि श्रीसंत का घर से बाहर आना तय है।

जब हाल ही में श्रीसंत ने एक टास्क के दौरान घर में अपने और हरभजन सिंह के थप्पड़ कांड के पूरे सच के पूरे में पहली बार बात की थी। उन्होंने मैदान पर हरभजन के द्वारा मारे गए थप्पड़ को लेकर पूरी बात बताई थी। ऐसे में अब खुद उन्होंने वही काम घर के अंदर किया है जो कभी मैदान में उनके साथ हुआ था ऐसे में देखना होगा कि वह शो से बाहर होते हैं कि नहीं। 

वहीं,  बीते द‍िनों श्रीसंत की तब‍ियत ब‍िगड़ने की जानकारी उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ने ट्व‍िटर पर दी थी। भुवनेश्वरी ने ट्वीट में ल‍िखा कि जब मुझे पता चला कि श्रीसंत की तब‍ियत ब‍िगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है तो मैं परेशान हो गई थी। मेरी टीम से बात हुई है, वो बता रहे हैं कि अभी श्री ठीक हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा