लाइव न्यूज़ :

Big Boss 17: मन्नारा ने खोला 'चोपड़ा कजिन व्हाट्सएप ग्रुप' का राज! पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: October 21, 2023 13:25 IST

मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस में साथी कंटेस्टेंट्स से कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप के बारे में बताया है। मन्नारा ने कहा कि इस ग्रुप में 14 चोपड़ा कजन बहन और भाई शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिणीति की कजन मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस में साथियों से परिवार के बारे में बातें साझा कीमन्नारा ने बताया कि इस ग्रुप से सभी कजन जुड़े हुए हैंमन्नारा चोपड़ा ने कहा, सभी एक-दूसरे का समय-समय पर अपडेट भी लेते हैं- बिग बॉस 17

नई दिल्ली: बिग बॉस 17 में प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन मन्नारा चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने साथियों से 'द चोपड़ा' ग्रुप के बारे में खुलासा किया है, जिसमें वो बता रही है कि चोपड़ा परिवार के सभी कजन एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। साथ ही पल-पल में सभी एक-दूसरे का अपडेट भी लेते हैं।

उन्होंने बिग बॉस में साथी कंटेस्टेंट्स से कहा कि व्हाट्सअप ग्रुप द चोपड़ा के नाम से चलता है। मन्नारा ने कहा कि इस ग्रुप में 14 चोपड़ा कजन बहन और भाई शामिल हैं। इसके साथ ये भी बताया कि ग्रुप में देश और विदेश के दूसरे शहरों और दूसरे महाद्वीप में रहने वाले कजन इससे जुड़े हुए हैं। 

मन्नारा चोपड़ा ने आगे कहा कि इसमें शामिल सभी लोग एक दूसरे का रोजाना अपडेट लेते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे बेहद करीबी हैं और हर समय एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। मन्नारा ने ये भी बताया कि ग्रुप में ये भी अनिवार्य है कि कोई कहीं भी हो वो उस जगह की तस्वीरें साझा करें। इसके साथ ही मन्नारा ने कहा कि हममें से कुछ कजन कहीं न कहीं घूमते रहते हैं और उस टूर की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। 

मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान के मशहूर गाने लाल दुपट्टा पर थिरकाते हुए बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश किया। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर मन्नारा को बिग बॉस 17 में भाग लेने पर बधाई दी है। पोस्ट में प्रियंका ने इस पोस्ट में काफी पुरानी तस्वीर साझा की थी। प्रियंका ने पोस्ट में कहा, "छोटी मन्नारा चोपड़ा की वापसी, शुभकामनाएँ छोटे बच्चे" और कई इमोजी भी शेयर करते की। 

मन्नारा चोपड़ा शो में प्रवेश करने से पहले ये बताया था कि उन्होंने बिग बॉस 17 के लिए न ही प्रियंका और न ही परिणिती से सलाह ली। बताते चले कि मन्नारा चोपड़ा की मां, प्रियंका चोपड़ा के पिता और परिणीति चोपड़ा के पिता सगे भाई-बहन हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीप्रियंका चोपड़ापरिणीति चोपड़ाबिग बॉस 15
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब