लाइव न्यूज़ :

'कुमकुम भाग्य' फेम तृप्ति शंखधर ने बरेली पुलिस से लगाई मदद की गुहार, SP सिटी बोले- पिता को हिरास्त में लिया गया, जांच जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 26, 2020 18:30 IST

टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम तृप्ति शंखधर ने हाल ही में बरेली पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले पर सख्ती दिखाते हुए एक्ट्रेस के पिता को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर तृप्ति शंखधर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।बरेली पुलिस ने तृप्ति के पिता को हिरास्त में ले लिया है।

मशहूर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम तृप्ति शंखधर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। ऐसे में उनके इस बयान के बाद यूपी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 19 वर्षीय एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पिता पर आरोप लगाए थे।

उन्होंने वीडियो में कहा था, 'मेरे पिता ने मुझे धमकी दी कि उन्होंने मुझे मुंबई भेजने के लिए जो पैसा लगाया था वो मैं वापस कर दूं और मुझे बहुत मारा। मेरी शादी भी जबरदस्ती 28 साल के किसी लड़के से करवा रहे हैं। वो मुझे मार देंगे।' वहीं, इस मामले में एसपी सिटी बरेली रवींद्र कुमार का कहना है, 'जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया तृप्ति शंखधर के पिता को हिरास्त में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पिता और पुत्री दोनों थाने में हैं। तहरीर के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।'

बता दें, तृप्ति शंखधर किसी और से प्यार करती हैं और उनके पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं। वो चाहते हैं कि तृप्ति उनके पसंद के लड़के से शादी रचाए। यही कारण है कि वो तृप्ति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस ने बरेली पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :बरेलीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट