लाइव न्यूज़ :

BARC TRP Ratings Week 43: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को पीछे छोड़कर ये टीवी शो बना नंबर वन, टॉप 5 से बाहर हुआ 'केबीसी'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 5, 2019 18:46 IST

हैरानी वाली बात यह है कि अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इस बार टॉप 5 में भी नहीं है। जब से सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' शुरू हुआ है, वह एक बार भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे'कौन बनेगा करोड़पति' टीआरपी के टॉप 5 से बाहर हो गया है।'द कपिल शर्मा' शो की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है।

ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च काउंसिल (BARC) ने टीवी सीरियल्स की 43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। दिवाली के बाद पहली बार आई इस लिस्ट में काफी बदलाव देखने को मिला। इस हफ्ते टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीआरपी रेटिंग घट गई है। साथ ही अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' तो टीआरपी के टॉप 5 से बाहर हो गया है। 'द कपिल शर्मा' शो की टीआरपी में इस बार उछाल देखने को मिला है। आइए जानते हैं टीआरपी रेटिंग में कौन-से सीरियल को क्या रेटिंग मिली है...

टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर हाल ही में ऑन एयर हुए सीरियल 'छोटी सरदारनी' ने जगह बना ली है। हैरान की बात यह है कि पिछले हफ्ते यह शो टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट में भी नहीं था लेकिन इस हफ्ते यह नंबर वन पर आ गया है। दूसरे नंबर पर इस बार कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पिछली लिस्ट की तरह इस बार भी दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल है।

बात करें तीसरे नंबर की तो इस नंबर पर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने जगह बनाई है। पिछली लिस्ट में यह शो नंबर एक पर था लेकिन इस बार इस शो को थोड़ा नुकसान हुआ है। चौथे नंबर पर इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने जगह बनाई है। पिछली लिस्ट में यह सीरियल तीसरे नंबर पर था।

टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' है। यह शो पिछले हफ्ते टॉप पांच से भी बाहर था। इस बार इस शो की टीआरपी में उछाल आया है। लेकिन अब हैरानी वाली बात यह भी है कि अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इस बार टॉप 5 में भी नहीं है। साथ ही जब से सलमान खान का शो शुरू हुआ है वह एक बार भी बीएआरसी की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल नहीं हुआ है। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकौन बनेगा करोड़पतिबिग बॉस सीजन 13द कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट