लाइव न्यूज़ :

'मुझसे शादी करोगे' फेम एक्टर बलराज स्याल ने सिंगर से की शादी, देखें कपल की खूबसूरत PHOTO

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2020 14:10 IST

खबर आ रही है कि पिछले एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बलराज ने अचानक से शादी कर अपने फैन्स को चौंका दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबलराज ने हाल ही में शादी कर ली हैबलराज की शादी की खबर से फैंस चौंक गए हैं

कॉमेडियन और एक्टर बलराज स्याल (Balraj Syal) 'खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10) और 'मुझसे शादी करोगे' (Mujhse Shaadi Karoge) जैसे रियलिटी शो से फैंस को दीवाना कर चुके हैं। बलराज के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। अब खबर आई हैं कि एक्टर ने लॉकडाउन के चलते अपनी गर्लफ्रेंड दीप्ती तुली (Deepti Tuli) से  7 अगस्त को जालंधर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

खबर आ रही है कि पिछले एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बलराज ने अचानक से शादी कर अपने फैन्स को चौंका दिया है। वहीं, फैंस के मन में सवाल ये भी है कि जब वह रिलेशन में थे तो मुझसे शादी करोगे शो में क्यो गए थे।

वहीं, बलराज ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा है कि दोनों पिछले साल एक शो के दौरान मिले थे। मैंने शो को होस्ट किया था जबकि दीप्ती अपने बैंड के साथ इसमें परफॉर्म कर रही थीं। मुझे वह पसंद आई, लेकिन मुझे लगता था कि वो मुझे पसंद नहीं करती। 

इसके बाद मैं 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के लिए गया और उसे मैसेज करता रहा, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला था। वहां से  लौटने के बाद मैं उनसे एक-दो बार मिला, और गोवा वेकेशन के दौरान अपने जन्मदिन 26 जनवरी के मौके पर उनको शादी के लिए प्रपोज कर दिया था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

इसके बाद जब मैं कलर्स का रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' के लिए कंटेस्टंट के तौर पर गया। इसके बाद शो से बाहर आने के बाद मैंने दोबारा दीप्ती से शादी के लिए पूछा और वो मान गई। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुएअगस्त महीने में शादी के सात फेरे लिए हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट