लाइव न्यूज़ :

पर्ल वी पुरी को जमानत मिलने पर क्यों भड़के आसाराम बापू के भक्त, सोशल मीडिया पर चलाया हैशटैग

By अनिल शर्मा | Updated: June 16, 2021 12:37 IST

पर्ल वी पुरी को पॉक्सो के तहत 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले 2 बार (5 जून और 11 जून को) पर्ल के द्वारा दायर की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपर्ल वी पुरी को पॉक्सो के तहत 4 जून को गिरफ्तार किया गया था पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार मामला 2019 का है

नाबालिग रेप केस में गिरफ्तार हुए टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। पर्ल वी पुरी पिछले 11 दिनों से पुलिस कस्टडी में थे। उनके रिहा होने पर जहां कई टीवी स्टार खुश हैं तो वहीं आसाराम बापू के भक्त गुस्से में हैं। 

आसाराम बापू के भक्त एक्टर की रिहाई के जरिए न्यायपालिका पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। भक्तों का कहना है कि एक एक्टर के बेल दे दी गई जबकि एक संत को जेल में रखा गया है। मालूम हो कि आसाराम बापू भी  लंबे समय से नाबालिक बच्ची के साथ रेप के आरोप में जेल हैं। ऐसे में उनके भक्तों का आरोप है जब पर्ल को बेल मिल सकती है तो आसाराम बापू को क्यों नहीं।

 आसाराम के भक्त अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर हैशटैग चला रखा है। हैशटैग #एक्टर_को_बेल_संत_को_जेल के जरिए वे न्यायपालिका पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह वाकई हैरानी की बात है कि एक तरफ जहां अभिनेता 11 दिनों में एक ही अपराध में आसानी से जमानत पा रहे हैं जबकि मासूम संत श्री आसारामजी बापू को पिछले 8 साल से जमानत नहीं मिली.. ऐसा क्यों है?? क्या यही न्याय है..?? यह स्पष्ट रूप से पक्षपाती न्याय है।

वहीं एक यूजर ने न्यायपालिका पर दोहरा मापदंड का आरोप लगाया। कहा, हिंदू संत श्री आसारामजी बापू पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बेगुनाही के कई सबूतों के बावजूद उन्हें 8 साल में 1 दिन की भी जमानत नहीं दी गई। जबकि अभिनेता पर्ल वी पुरी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और 11 दिनों के भीतर जमानत मिल गई। ऐसा दोहरा मापदंड क्यों?

एक ने लिखा- न्यायपालिका ने साबित किया कि एक निर्दोष हिंदू संत श्री आसारामजी बापू पर कितना कठोर हो सकता है। अभिनेता पर्ल पुरी को 11 दिनों में जमानत दे दी गई थी, जो बापू के समान अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। लेकिन बापूजी को जमानत के बदले जमानत नहीं मिल रही है, सरकार केवल तारीख दे रही है।

पर्ल वी पुरी को पॉक्सो के तहत 4 जून को गिरफ्तार किया गया था। इसके पहले 2 बार (5 जून और 11 जून को) पर्ल के द्वारा दायर की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी थी। पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार मामला 2019 का है, जब पीड़ित की मां टीवी शो बेपनाह प्यार के सेट पर अपनी 5 साल की बेटी के साथ शूटिंग के लिए जाती थी। तब एक्टर ने अपनी वैनिटी वैन में उसके साथ गलत काम किया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब