लाइव न्यूज़ :

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी को हरा, अर्जुन बिजलानी ने जीता शो का खिताब, इस दिन होगा फिनाले का प्रसारण

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 13:55 IST

गौरतलब है कि फिनाले एपिसोड 25, 26 सितंबर को टेलीकास्ट होने वाला है लेकिन इससे पहले ही विजेता का नाम सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे आप पर बहुत गर्व है मेरी जानस्वामी ने अर्जुन की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर भी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है

'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' के फिनाले एपिसोड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक स्पॉयलर अलर्ट आया है। स्टंट-आधारित इस रियलिटी शो की शूटिंग कुछ महीने पहले दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में की गई थी, लेकिन फिनाले एपिसोड को मुंबई में फिल्माया गया। अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और राहुल वैद्य ने शो के फाइनलिस्ट बने हैं और इनके बीच ही ट्रॉफी की जंग होगी।

गौरतलब है कि फिनाले एपिसोड 25, 26 सितंबर को टेलीकास्ट होने वाला है लेकिन इससे पहले ही विजेता का नाम सामने आ गया है। हाँ यह सच है! और वह कोई और नहीं बल्कि 'नागिन' के अभिनेता अर्जुन बिजलानी हैं जिन्होंने रोहित शेट्टी के शो के इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि चैनल ने अभी तक विजेता के विवरण की घोषणा नहीं की है। वहीं अर्जुन की पत्नी और प्रशंसकों ने 'मिले जब हम तुम' स्टार को बधाइयां दे रहे हैं।

अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे आप पर बहुत गर्व है मेरी जान... मुझे पता है कि आपने वास्तव में क्या किया है.. आप दुनिया की सारी खुशियों के लायक हैं.. @arjunbijlani।" स्वामी ने अर्जुन की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर भी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन ने शो का खिताब दिव्यांका त्रिपाठी को पराजित कर हासिल किया है।

टॅग्स :रोहित शेट्टीटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब