लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती अनुपम श्याम की मदद के लिए आगे सीएम योगी, अधिकारियों को दिए मदद के निर्देश

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 15:44 IST

टेलीविजन धारावाहिक 'मन की आवाज: प्रतिज्ञा' से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम ओझा की मदद के लिए अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमन की आवाज: प्रतिज्ञा' में रुढ़िवादी किरदार ने अनुपम श्याम को घर-घर मशहूर बना दिया थासीएम योगी ने अधिकारियों को अनुपम श्याम की मदद करने के निर्देश दे दिए हैं

टेलीविजन धारावाहिक 'मन की आवाज: प्रतिज्ञा' से मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम ओझा इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में जहां उनके परिवार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से मदद मांगी थी। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुपम श्याम की मदद के लिए सामने आए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम योगी ने अधिकारियों को अनुपम श्याम की मदद करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें, हाल ही में अभिनेता के भाई अनुराग ने बताया था कि उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में एपेक्स किडनी केयर में अनुपम का डायलिसिस चल रहा था। अनुपम (62 साल) को सोमवार (27 जुलाई) को डायलिसिस में समस्या आने के बाद गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

वहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को अभिनेता का इलाज कराने के लिए तीन लाख रुपए की जरूरत थी, जिसके बाद आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी गई थी। ऐसे में अभिनेता मनोज बाजपेयी भी उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की है। लगभग तीन दशक के लंबे करियर में, अनुपम ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘दिल से, लगान’, हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। हालांकि, साल 2009 में स्टार प्लस पर प्रसारित 'मन की आवाज: प्रतिज्ञा' में रुढ़िवादी किरदार ठाकुर सज्जन सिंह ने उन्हें घर-घर मशहूर बना दिया। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब