लाइव न्यूज़ :

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का दूसरा प्रोमो भी हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन ने किया साझा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 30, 2021 21:29 IST

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 13th सीजन का दूसरा प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वहीं इसका पहला हिस्सा कुछ दिन पहले दिखाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के अनुसार KBC का 13th सीजन 23 अगस्त को शुरू होगा इस सीरीज में ओमकार दास मानिकपुरी अहम भूमिका निभा रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का प्रोमो दो हिस्सों में जारी किया गया है

छोटे पर्दे का चर्चित और सुर्खियों में रहने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। कोरोना के चलते इस बार डिजिटल सेलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस को अपनाया गया है। बता दें कि अब तक केबीसी के 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। एक बार को छोड़कर सीजन के सभी शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है। हालांकि केबीसी के तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, लेकिन लोगों को बिग बी की कमी खूब खली थी। जिसके बाद से इसे अमिताभ ही लगातार होस्ट कर रहे हैं। 

इस बार कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का प्रोमो दो हिस्सों में जारी किया गया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 13वां सीजन का दूसरा प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वहीं इसका पहला हिस्सा कुछ दिन पहले दिखाया गया था।

बात करें प्रोमो की तो कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में मेकर्स ने दिखाया है कि किस तरह एक गांव को स्कूल चलाने के लिए नई और बेहतर इमारतों की जरूरत है, लेकिन इसमें ना तो प्रशासन उनकी मदद कर रहा है और ना ही गांव वालों को कोई और रास्ता समझ में आ रहा है। ऐसे में गांव के लोगों को केबीसी के बारे में पता चलता है और वह इसमें रजिस्ट्रेशन के जरिये आवेदन करना शुरू कर देते हैं।

आपको बता दें कि इस सीरीज में ओमकार दास मानिकपुरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बात करें पहले पार्ट की तो इसमें वह एक बाल काटने वाले के रोल नजर आ रहें है और उनका चयन कौन बनेगा करोड़पति के लिए कर लिया गया है। अब गांव वाले उनकी शो के लिए तैयारी करा रहे हैं ताकि वह अमिताभ बच्चन के प्रश्नों के सही उत्तर दे सकें। वहीं अब इस शॉर्ट फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि किस तरह गांव में इस बाल काटने वाले को उम्मीद मानकर पूरा गांव उसे पढ़ाने और सिखाने की कोशिश में लग जाता है। हालांकि जब उन्हें लगता है कि बहुत सिखाने पर भी कोई खास नतीजा नहीं निकल रहा तो सभी निराश हो जाते हैं। इसी के बाद प्रोमो को टू बी कंटिन्यू लिखकर खत्म कर दिया जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, केबीसी का 13वां सीजन 23 अगस्त को शुरू होगा हालांकि अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब