लाइव न्यूज़ :

वेब सीरीज four more shots please में इस एक्टर के साथ हॉट सीन करती दिखेंगी सयानी गुप्ता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 18, 2019 11:56 IST

प्राइम ओरिजिनल सीरीज महिलाओं के बीच मित्रता के मजबूत बंधन पर प्रकाश डालती है, जो शहरी भारत में युवा महिलाओं की जीवनरेखा की तरह काम करता है।

Open in App

 प्राइम ओरिजिनल सीरीज "फोर मोर शॉट्स प्लीज!" अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। सीरीज से अब तक रिलीज हुए कंटेंट ने हर किसी को हैरान कर दिया है और दर्शक अब सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे है।

"फोर मोर शॉट्स प्लीज!" में कीर्ति कुलहारी के साथ-साथ उनके रियल लाइफ पति साहिल सहगल भी नज़र आएंगे। लेकिन साहिल अपनी बीवी को छोड़ कर अभिनेत्री सयानी गुप्ता के साथ इस श्रृंखला में स्ट्रीमिंग हॉट सीन करते हुए नज़र आएंगे।

प्राइम ओरिजिनल की "फोर मोर शॉट्स प्लीज!" एक बोल्ड सीरीज है जिसमें साहिल सहगल और सयानी गुप्ता के बीच इंटिमेट सीन देखने मिलेंगे।

फोर मोर शॉट्स प्लीज! में सयानी गुप्ता, कीर्ति कुलहारी, बानी जे, मानवी गगरू, प्रतीक बब्बर, लिजा रे, मिलिंद सोमन और नील भूपालम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

यह नई प्राइम ओरिजिनल सीरीज महिलाओं के बीच मित्रता के मजबूत बंधन पर प्रकाश डालती है, जो शहरी भारत में युवा महिलाओं की जीवनरेखा की तरह काम करता है, जब वे निरंतर भूमिका बदलते रहने वाली सामाजिक संस्कृति से जूझती हैं। इस शो के अधिकांश कलाकार और तकनीशियन महिलाएं हैं। 

इस सीरीज की लेखिका देविका भगत है और डायलॉग इशिता मोइत्रा द्वारा लिखे गए हैं। यह सीरीज रंगिता प्रीतिश नंदी ने बनाई है और इसके निर्माता हैं प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशंस और इसका निर्देशन अनु मेनन ने किया है। 

फोर मोर शॉट्स प्लीज! 25 जनवरी से 200 देश और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब