शादी के आठ साल बाद इस फेमस जोड़ी के रिश्ते में आई दरार, हो रहे हैं अलग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 9, 2020 01:51 PM2020-01-09T13:51:36+5:302020-01-09T13:53:38+5:30

छोटे पर्दे का फेमस कपल आमिर अली और संजीदा शेख से जुड़ी एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कहा जा रहा है कि ये कपल अलग होने जा रहा है।

All's not well between Aamir Ali and Sanjeeda Shaikh, couple living separately | शादी के आठ साल बाद इस फेमस जोड़ी के रिश्ते में आई दरार, हो रहे हैं अलग

शादी के आठ साल बाद इस फेमस जोड़ी के रिश्ते में आई दरार, हो रहे हैं अलग

Highlightsबॉलीवुड हो या छोटा पर्दा यहां फैंस के दिलों में राज करने वाले कपल का रिश्ता टूटते देखा जाता रहा हैछोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी संजीदा शेख और आमिर अली से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस का दिल तोड़ सकती है


बॉलीवुड हो या छोटा पर्दा यहां फैंस के दिलों में राज करने वाले कपल का रिश्ता टूटते देखा जाता रहा है। ऐसे में छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी संजीदा शेख और आमिर अली से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस का दिल तोड़ सकती है। खबरों की मानें तो दोनों शादी के आठ साल बाद अलग होने जा रहा हैं। 

शादी के इतने साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई है।बात तलाक तक पहुंच गई है। दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों ने कई टीवी सीरिल्स में भी एक साथ काम किया है। आमिर संजीदा के अलग होने की खबर वाकई चौंकाने वाली है।

स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार संजीदा और आमिर के बीच कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों काफी टाइम से अलग रह रहे हैं। इस बात का खुलासा दोनों के किसी करीबी ने किया है। इस करीबी का कहना है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों परेशानियां चल रही हैं।


करीबी का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखाती है वास्तविकता उससे अलग होती है। जब इस पूरे मामले पर आमिर अली से पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं।

दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2012 में शादी की थी। दोनों कई सीरियल्स और रियलिटी शो में काम कर चुके हैं।इन दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था। इस सीजन के ये दोनों विजेता रहे थे। 

Web Title: All's not well between Aamir Ali and Sanjeeda Shaikh, couple living separately

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे