लाइव न्यूज़ :

दर्शकों के बीच वापस लौटा 'अलादीन', सीजन 3 में होंगे ये बड़े बदलाव

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 23:39 IST

विपुल त्यागी को अलादीन शो के रूप में एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। एक ऑनलाइन वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद की जर्नी को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विपुल त्यागी ने शो को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया।पिछले दो सीजन से इस बार की कहानी बिल्कुल अलग होने वाली है।

सोनी सब का सुपरहिट धारावाहिक 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' का नया सीजन दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। 31 अगस्त यानी आज से इस शो के नए एपिसोड टेलीकास्ट किए जाएंगे। पिछले दो सीजन से इस बार की कहानी बिल्कुल होने वाली है। इस शो में विपुल त्यागी की एंट्री होने जा रही है जो अलादीन के दोस्त फैज का रोल प्ले करेंगे। 

एक ऑनलाइन वेबसाइट को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में विपुल त्यागी ने शो को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी भी फैंस के बीच रखी। एक आउटसाइडर होने का दर्द विपुल त्यागी ने भी झेला है। वह पिछले एक साल से मुंबई में काम की तलाश में संघर्ष कर रहे थे। आखिरकार अलादीन सीरियल में उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला। 

अलादीन के दोस्त फैज का किरदार मिलना नहीं था आसान

बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए विपुल ने बताया, 'मैं पिछले एक साल से मुंबई में ऑडिशन दे रहा हूं। इस शो को जो प्रोडक्शन हाउस बनाता है, उसे भी मैंने काफी समय पहले ऑडिशन दिया था। जब वो अलादीन- सीजन 3 की कास्टिंग कर रहे थे तब मुझे एक दिन कॉल आया और मुझसे मेरे किरदार फैज के अंदाज में एक क्लिप भेजने को कहा गया। मैंने वो ऑडिशन बनाकर उन्हें भेजा और फिर जाकर मुझे अलादीन के दोस्त फैज का किरदार मिला।' 

अलादीन जैसा शो मिलना बड़ी बात

विपुल त्यागी अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, 'अलादीन जैसा शो मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैंने अभी तक कई एड फिल्म्स की हैं लेकिन इतना बड़ा शो मेरे हाथ पहली बार लगा है। मैं इस शो के लिए काफी एक्साइडिट हूं। मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा। एक कलाकार को जब दर्शक एक्सेप्ट कर लेते हैं, तब उसे सफल माना जाता है। मुझे उम्मीद है कि अलादीन के दोस्त फैज के रूप में दर्शक मुझे स्वीकार करेंगे और मेरा किरदार लोगों के बीच में खूब मशहूर होगा।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब