लाइव न्यूज़ :

आदित्य नारायण का बड़ा बयान- 2022 के बाद टीवी शो होस्ट करना छोड़ दूंगा, बताई ये वजह

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2021 16:05 IST

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के होस्ट व सिंगर आदित्य नारायण ने करियर को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आदित्य नारायण ने कहा है कि साल 2022 के बाद वे टीवी शो को होस्ट करना छोड़ देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य नारायण ने दिया बड़ा बयान-नहीं होस्ट करूंगा शोकहा साल 2022 बतौर होस्ट आखिरी साल होगाआदित्य ने कहा कि अब कुछ बड़ा करना है

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के होस्ट व सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने करियर को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। आदित्य नारायण ने कहा है कि साल 2022 के बाद वे टीवी शो को होस्ट करना छोड़ देंगे। आदित्य नारायण ने ई-टाइम्स से बातचीत में सिंगर ने कहा कि साल 2022  बतौर होस्उट उनका आखिरी साल होगा। आदिय नारायण ने कहा, 15 साल की उम्र से होस्टिंग कर रहा हूं। टीवी इंडस्ट्री ने सबकुछ दिया। इसकी वजह से घर, कार और अच्छा जीवन मिला।

आदित्य ने बातचीत में कहा कि अब समय कुछ बड़ा करने का है। सिंगर ने आगे कहा, अब वक्त आ गया है जब उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। अपने आने वाले समय और काम के बारे में बात करते हुए आदित्यन ने आगे कहा कि अब कुछ बड़ा करने का वक्त आ गया है। मैंने खुद से कुछ वादे किए हैं जो आने वाले महीनों में पूरे करने हैं। यदि मैं यह शो अभी बीच में ही छोड़ दूंगा तो ऐसा होगा मानो मैंने बीच मझधार में ही किसी जहाज को छोड़ दिया हो।

आदित्य के मुताबिक वह हर साल टीवी शो होस्ट नहीं करने का इरादा करते हैं लेकिन हर बार प्रोडक्शन हाउस वाले मना लेते हैं। आदित्य ने कहा कि मेरे पास अभी चार और रियलिटी शोज हैं। अगर मैं घोषणा नहीं करूंगा तो मुझे यूं ही ऑफर मिलते रहेंगे। मुझे होस्टिंग से प्यार है, पर अब मुझे कुछ बड़ा सोचना है। अब सीट पर बैठने का समय आ गया है।

गौरतलब है कि आदित्य नारायण इंडियन आइडल के 70 एपिसोड होस्ट कर चुके हैं। इस बात की जानकारी सिंगर अपने सोशल अकाउंट पर दी थी। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि यह रिएलिटी शो सबसे लंबा चलने वाला रिएलिटी शो बन गया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब