लाइव न्यूज़ :

'स्वच्छ भारत मिशन' पर आधारित होगा दूरदर्शन का ये अनोखा शो, ये स्टार्स लगाएंगे चार चांद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 12:56 IST

यूं तो नाम से ये सीरियल किसी स्वच्छता से जुड़ा सीरियल ही लगता है लेकिन वास्तविकता में इसमें बहुत कुछ अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरदर्शन का चलो साफ करें 11 जनवरी से फैंस से रुबरु होगाये शो स्वच्छता के साथ कॉमेडी के तड़का को लगाएगा

दूरदर्शन एक बार फिर से फैंस के लिए ऐसा शो लाने जा रहा है जिसका इंतजार उनको हमेशा रहता है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने वाला शो 'आओ साफ करें' जनवरी से फैंस के सामने होगा। 

यूं तो नाम से ये सीरियल किसी स्वच्छता से जुड़ा सीरियल ही लगता है लेकिन वास्तविकता में इसमें बहुत कुछ अलग है। इस सीरियल में कहानी दिखाई गई है यूपी में बनारस के अलबेलागंज गांव की। इस गांव में लोग गंदगी फैलाने में ज्यादा और स्वच्छता में कम यकीन रखते हैं।उनके इसी यकीन को बदलते हैं सीरियल से जुड़े बड़े किरदार।

'' ऐसे में शो के ऑनएयर होने से पहले उसके प्रोड्यूसर अरुनेश ने लोकमत न्यूज हिन्दी दिल्ली से बात की है और शो के बाते में कुछ खास बातें शेयर की हैं।उन्होंने बताया कि जब मिस्ट्री ऑफ वाटर एंड टेंपटेशन से जब ये प्रपोजल आया तो उनका मुख्य रूप था कि लोगों के बीच एक मैसेज जाना चाहिए। किस तरह से हम हर रोज स्वच्छता को हर रोज हैंडिल कर सकते हैं।  उन्होंने बात करते हुए बताया कि जब हम सीरियल बना रहे थे उस वक्त हमें लगा कि ये बहुत बोरिंग होता जा रहा है उस वक्त फिर हमनें फैंस को देखते हुए कॉमिक वे का तड़का लगाने की भी कोशिश की।

अरुनेश ने बताया कि सीरियल में मैसेज के साथ साथ शुरू से लेकर अंत तक कॉमेडी के रूप को पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसा कि आपको पता है कि बनारस शहर के पास की स्टोरी सीरियल में दिखाई गई है तो जैसे कि वहां आसपास लोग जहां मन होता है थूकते हैं, या गंदगी करते हैं उनको कैसे रोका जाए या वो रूप क्या उसको पेश किया है।

स्टार कास्ट की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये स्टारकास्ट किसी भी दूरदर्शन के सीरियल की लास्ट 15, 20 साल की सबसे बड़ी कास्ट कही जा सकती है। जिसमें अरुणा ईरानी हैं, हिमानी शिवपुरी हैं, अनिता राज हैं। लेकिन खास बात ये है कि रश्मि देसाई लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं, रघुवीर यादव भी सीरियल में हैं जिनको फिल्म सुई धागा के वक्त सीरियल के लिए साइन किया गया था। इस सीरियल में पहली बार  दिल्ली के पत्रकार मुकेश तिवारी ने भी किरदार निभाया है। उनका एक अलग रोल फैंस को देखने को मिलने वाला है।''

ये शो 11 जनवरी से 31 मार्च तक फैंस को देखने को मिलेगा। जो प्राइम टाइम में 8.30 बजे से दिखाया जाएगा। इसमें राकेश बेदी हैं, अरुणा ईरानी हैं, हिमानी शिवपुरी हैं, अनिता राज हैं, रश्मि देसाई, उपासना सिंह, रघुबीर यादव जैसे बड़े कलाकार इससे जुड़े हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले तान्या मित्तल बिग बॉस के घर से होंगी बाहर?

टीवी तड़काBigg Boss 19: मीडिया राउंड में पत्नी और बच्चों के बारे में सेंसिटिव सवाल पर गौरव खन्ना हुए भावुक | VIDEO

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: 7 दिसंबर को मिलेगा 'बिग बॉस 19' का विनर, नए प्रोमो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा | WATCH

कारोबारबुद्धू बक्से से ब्रॉडबैंड तक: खेत की जुताई से जन्मी वैश्विक क्रांति

टीवी तड़काBigg Boss 19 Voting Trend: वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतज़ार, कौन आगे है और कौन सबसे पीछे?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19: तान्या मित्तल बेचती थीं 'एडल्ट खिलौने', मालती चाहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी तड़काRise and Fall winner: अर्जुन बिजलानी बने राइज एंड फॉल के विजेता, घर ले गए ₹28.10 लाख

टीवी तड़काBigg Boss 19: सलमान खान ने बिग बॉस में 'नोबेल शांति पुरस्कार' की आकांक्षा के लिए डोनाल्ड ट्रंप को किया तगड़ा रोस्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?

टीवी तड़काBigg Boss 19: बिग बॉस में अपनी एंट्री को लेकर भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने कहा, ‘मैं यहां अटेंशन पाने नहीं, जीतने आई हूं’