लाइव न्यूज़ :

Yu Ace स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 31, 2018 11:55 IST

माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन Yu Yureka 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देYu Ace में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूदYu Ace की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है6 सितंबर को होगी Yu Ace की पहली सेल

नई दिल्ली, 31 अगस्त: फोन बनाने वाली कंपनी माइक्रोमैक्स की सब ब्रांड Yu टेलीवेंचर्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Yu Ace को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा। Yu Ace स्मार्टफोन की खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी ने फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। इसके अलावा, फोन फेस अनलॉक, और स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। फोन को पहली बार 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

बता दें कि माइक्रोमैक्स के इस ऑनलाइन ब्रांड का आखिरी फोन Yu Yureka 2 था, जिसे बीते साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। धमाकेदार शुरुआत के बाद माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कहीं गायब सा हो गया था। कंपनी ने दावा किया है कि यू ऐस को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा।

Yu Ace की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में Yu Ace की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम/ 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। Yu Ace की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 6 सितंबर को होगी। यू ऐस की दूसरी फ्लैश सेल 13 सितंबर को है। कंपनी ने बताया कि दूसरी सेल के बाद यह हैंडसेट ओपन सेल में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन चारकोल ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और रोज गोल्ड कलर में मिलेगा। 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट सितंबर के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

Yu Ace के स्पेसिफिकेशन

Yu Ace में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका  रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटैक एमटी6739 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के  साथ आता है। फोन के बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और एलईडी फ्लैश मिलेगी। पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। ड्यूल-सिम और ड्यूल वोल्ट वाला यू ऐस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

टॅग्स :माइक्रोमैक्सवाईयूफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल