लाइव न्यूज़ :

16MP फ्रंट कैमरा और स्नैपड्रैगन 625 से लैस Xiaomi Redmi S2 स्मार्टफोन लॉन्च, बाकी फीचर्स है जबरदस्त

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 10, 2018 16:39 IST

फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का स्मार्ट ब्यूटी फ्रंट कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरे मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+डिस्प्ले हैकंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है

नई दिल्ली, 10 मई। चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi S2 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करना पसंद करते हैं। फिलहाल इस फोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया है। भारत में इस फोन को कब तक पेश किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

कीमत को देखते हुए फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का स्मार्ट ब्यूटी फ्रंट कैमरा दिया गया है। पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरे मौजूद है। Xiaomi Redmi S2 में 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। चीनी मार्केट में रेडमी S2 रोज गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: Android P से पूरी तरह बदल जाएगा आपका स्मार्टफोन, ये 5 फीचर्स हैं बेहद ही खास

Redmi S2 की कीमत

Xiaomi ने सेल्फी सेट्रिंक हैंडसेट रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में यूजर्स 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का कीमत 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) रखी गई है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।

Xiaomi Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।

अब बात रेडमी एस2 के अहम फीचर कैमरे की। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। जानकारी दी गई है कि यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Google I/O 2018: Android P से उठा पर्दा, इन स्मार्टफोन को मिला बीटा वर्जन, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

फोन को पावर देने के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके अलावा यूज़र अपने चेहरे से भी हैंडसेट को सुरक्षित रख पाएंगे, यानी यह फेस रिकग्निशन के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।

टॅग्स :शिओमीएंड्रॉयडमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की