लाइव न्यूज़ :

Redmi 8 और Redmi Note 8 की आज है सेल, बेहतरीन ऑफर के साथ खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 10, 2019 10:27 IST

रेडमी नोट 8 को अमेजन इंडिया, Mi.com, मी होम स्टोर्स के खरीदा जा सकेगा। वहीं, रेडमी 8 को फ्लिपकार्ट के अलावा mi.com, mi होम स्टोर्स से ऑर्डर किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 8 को अमेजन इंडिया, Mi.com, मी होम स्टोर्स के खरीदा जा सकेगारेडमी 8 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है

चीनी कंपनी शाओमी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 और Redmi 8 को खरीदने का आज शानदार मौका है। कंपनी आज इन दोनों स्मार्टफोन्स को सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन को आज दोपहर 12 बजे सेल में बेचा जाएगा।

रेडमी नोट 8 को अमेजन इंडिया, Mi.com, मी होम स्टोर्स के खरीदा जा सकेगा। वहीं, रेडमी 8 को फ्लिपकार्ट के अलावा mi.com, mi होम स्टोर्स से ऑर्डर किया जा सकता है।

Redmi 8 की कीमत

रेडमी 8 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर आपको फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, 4जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की बिक्री फिलहाल 7,999 रुपये की कीमत पर की जा रही है।

Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ 6.22-इंच HD+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 4GB रैम, ड्यूल रियर कैमरा सेटअप (12MP + 2MP), फ्रंट में 8MP कैमरा और 64GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा यहां USB टाइप-C पोर्ट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 8 की कीमत

दो वेरिएंट में आने वाला रेडमी नोट 8 इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

Redmi Note 8 के स्पेसिफिकेशंस

फोन के फीचर्स पर गौर करें तो 6.39 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनफ्लिपकार्टअमेजनसेलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की