लाइव न्यूज़ :

5,799 रु वाले Redmi 7A की पहली सेल आज, मिलेगा 2200 रुपये का कैशबैक और फ्री डेटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 11, 2019 10:47 IST

Redmi 7A शाओमी के A सीरीज का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। आज की सेल में शाओमी रेडमी 7ए को लॉन्च ऑफर में आकर्षक छूट और डील के साथ खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है Redmi 7Aरेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा हैRedmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की हैरेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने बजट स्मार्टफोन Redmi 7A को भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च किया है। आज इस फोन की पहली सेल है। कम कीमत के साथ इस फोन कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी 7ए की बिक्री आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Mi.com पर की जाएगी।

रेडमी 7ए शाओमी के A सीरीज का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है। आज की सेल में शाओमी रेडमी 7ए को लॉन्च ऑफर में आकर्षक छूट और डील के साथ खरीदा जा सकता है।

कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी 7ए स्मार्टफोन बाजार में मौजूद Samsung Galaxy M10 और Nokia 2.2 को चुनौती देगा।

Xiaomi Redmi 7A में क्या है खास बातें

रेडमी 7ए की खासियतों की बात करें तो Xiaomi Redmi 7A एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस हैंडसेट को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने रेडमी 7ए में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा दिया है। इसके अलावा भारतीय ग्राहकों को फोन के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी।

Redmi 7A की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारतीय  बाजार में रेडमी 7ए की शुरूआती कीमत 5,999 रुपये है। इस कीमत में आपको फोन का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके दूसरे वेरिएंट 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड कलर में मिलेगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है। वहीं, फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने पर आपको नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर में भी ऑर्डर करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोन को ऐक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से फोन की खरीदारी करने पर यूजर्स को 5 पर्सेंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

वहीं बात अगर mi.com की करें तो यहां इस फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट के अलावा और भी कई बेनिफिट दिए जा रहे हैं। शाओमी की वेबसाइट से रेडमी 7ए खरीदने पर रिलायंस जियो की तरफ से 125जीबी एक्स्ट्रा डेटा के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहक फोन की सेफ्टी के लिए mi प्रटेक्ट प्रोग्राम भी ले सकते हैं जिसकी कीमत 399 रुपये से शुरू हो रही है।

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। ड्यूल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

4,000 एमएएच की बैटरी से है लैस

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

टॅग्स :शाओमीरेड्मी बजट फ़ोनफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की