लाइव न्यूज़ :

श्याओमी ने बेचे इस खास सीरीज के 10 करोड़ स्मार्टफोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 10:56 IST

रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन है। साथ ही फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलॉजी दी गई है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने पुराने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया।फोन में नए कैलकुलेटर, की बोर्ड में इमोजी सपोर्ट और हिंदी और हिंग्लिश लैग्वेंज में ऑल्टरनेट सजेशन जैसे कई फीचर को भी इंट्रोड्यूज किया गया।

स्मार्टफोन का अंदाज बदल देने वाली कंपनी श्याओमी ने 100 मिलियन (10 करोड़) से भी ज्यादा रेडमी के नोट सीरीज के स्मार्टफोन सेल किये हैं। इस लाइनअप में शुरुआत वाले नोट 3 मॉडल के अलावा रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स रहे हैं।

अगस्त तक कंपनी ने रेडमी नोट 7 सीरीज के 20 मिलियन (2 करोड़) फोन सेल किये। हाल ही में श्याओमाी ने रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोट 8 को तीन वैरियंट में लॉन्च किया गया है।

यह चार (क्वाड) कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। 64 मेगापिक्सल के सैमसंग सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4500mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गयी है।

स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर में गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को गामा ग्रीन, हलो व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। फोन में 6.53 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने अपने पुराने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया। इसके साथ ही फोन में नए कैलकुलेटर, की बोर्ड में इमोजी सपोर्ट और हिंदी और हिंग्लिश लैग्वेंज में ऑल्टरनेट सजेशन जैसे कई फीचर को भी इंट्रोड्यूज किया गया।

फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग, एनएफसी, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, बाकी सभी Mi फोन की तरह IR ब्लास्टर जिससे फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जाता है जैसे बेहतरीन फीचर दिये गए हैं।

रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला फोन है। साथ ही फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलॉजी दी गई है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाता है। साथ ही गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है। बात करें प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर दिया गया है।

टॅग्स :रेड्मी बजट फ़ोनशाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए