लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi Play आज होगा लॉन्च, फोन के साथ मिलेगा हर महीने 10 GB डेटा फ्री!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 24, 2018 10:11 IST

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi Play आज लॉन्च करने वाली है। शाओमी के प्ले सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। Xiaomi Mi Play में वॉटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच दिया गया है। चीनी कंपनी शाओमी मी प्ले के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशाओमी अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi Play आज लॉन्च करने वाली हैXiaomi के Play सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगाशाओमी मी प्ले के साथ एक साल तक हर महीने 10 जीबी डेटा मिलेगा

चीनी कंपनी शाओमी अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi Play आज लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करने वाली है। बता दें कि Xiaomi के प्ले सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन के रियर और फ्रंट डिजाइन को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है। लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ें कई शानदार फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

Xiaomi Mi Play में वॉटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच दिया गया है। इसके अलावा दो फ्रंट कैमरे और ग्रेडियंट फिनिश से लैस है यह स्मार्टफोन। वहीं, बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। चीनी कंपनी शाओमी मी प्ले के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। अगर आप इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो कंपनी की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा Youkou जैसी वेबसाइट पर भी इसे लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार लॉन्च इवेंट की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से होगी।

Xiaomi Mi Play

फोन के साथ मिलेगा हर महीने 10 जीबी डेटा

ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Play के साथ अनलिमिटेड डेटा प्लान दिया जाएगा। शुरूआत में यह 10 जीबी डेटा हाई स्पीड के साथ आएगा। इसके बाद डेटा स्पीड कम कर दी जाएगी। इसके अलावा लीक में खुलासा हुआ था कि फोन के साथ एक साल तक हर महीने 10 जीबी डेटा मिलेगा। शाओमी ने हाल ही में एक टीज़र जारी कर इस तरह की पुष्टि भी की थी। ध्यान देने वाली बात यह है कि टीजर में दिख रहे स्मार्टफोन की डिज़ाइन काफी हद तक देखने में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर दिखे शाओमी मॉडल M1901F9E की तरह है। बता दें कि इस मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को रेडमी 7 प्रो बताया जा रहा था।

Xiaomi Mi Play के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी मी प्ले में अब तक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और दो फ्रंट कैमरे हो सकते हैं। इसके अलावा, लीक से पता चलता है कि फोन में 5.84 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकती है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। स्मार्टफोन में 3 जीबी/4 जीबी/6 जीबी रैम के साथ 32 जीबी/64 जीबी/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में 2900mAh बैटरी दी जा सकती है। हैंडसेट में रियर पर 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर हो सकता है। 

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए